हल्द्वानी- पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी
- मारपीट कर घर से निकाला
हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां भाभी से पति के अवैध संबंध होने का विरोध करने पर पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया पूरे मामले में पीड़िता ने बनभूलपुरा पुलिस में मामला दर्ज कराया है साथ ही पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध है, विरोध करने पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया।
गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 निवासी महिला ने तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी शादी इंद्रानगर निवासी उवेश हसन से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति जब काम से घर आता तो पहले अपनी भाभी के कमरे में जाकर घंटों बैठा रहता था, यहां तक कि उसकी अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध भी है जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दहेज मांगना शुरू कर दिया, जब उसने कहा कि वह अपना भाभी का पीछा छोड़ दे तब उसने कहा कि अपनी भाभी का साथ नहीं छोड़ सकता है रहना है तो और हो नहीं तो घर से जा बाहर जाओ जिसके बाद पति और ससुरालियों ने यातना देनी शुरू कर दी पति जो भी कमा कर लाता था उसको अपने भाभी के ऊपर खर्च करता है। जिसका विरोध किया तो अक्टूबर माह में मारपीट कर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया, पीड़िता की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तो वहीं एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने पूरे मामले की जांच कर पुलिस से आख्या मांगी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


