हल्द्वानी – लोकतंत्र महापर्व की खूबसूरत तस्वीर, सात फेरे के बाद दूल्हे के साथ वोट डालने पहुंची दुल्हन video
दूल्हा दुल्हन पहुंचे मतदान स्थल, दुल्हन लोकतंत्र के पर्व में की भागीदारी
Haldwani news: उत्तराखंड के पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं. लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा। मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं
मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।
नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई दुल्हन ने बताया कि देर रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है।
दुल्हन गायत्री चन्दोला ने बताया कि दौलिया गाँव से पली पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और देर रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Assembly Election: पांच राज्यों में चुनावी रण तैयार, चुनाव आयोग ने जारी किया विधानसभा चुनाव कार्यक्रम