हल्द्वानी: अवैध खनन पर कार्रवाई जारी ,स्टोन क्रशरों के अवैध भंडारण पर लाखों का जुर्माना
हल्द्वानी। खनन विभाग के अपर निदेशक राजपाल लेघा ने अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रखा है। इसी के तहत खनन विभाग और जिला प्रशासन ने रामनगर में अवैध खनन की शिकायत पर छापामार कार्रवाई की। खनन विभाग छापामारी में कई स्थानों पर अवैध खनन पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
खनन विभाग के अपर निदेशक राजपाल लेघा और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रामनगर स्थित स्टोन क्रशरों पर छापामार कार्रवाई की राजपाल लेघा ने बताया कि न्यू रामनगर स्टोन क्रशर पर 8517 टन अवैध भंडारण पाया गया। इस पर 13 लाख 627 हजार 720 रुपए जुर्माना लगाया गया। वहीं अशोक स्टोन क्रशर पर 928.25 टन अवैध भण्डारण पाए जाने पर एक लाख 48 हजार 520 रुपये जुर्माना लगाया गया। एबी स्क्रीनिंग प्लांट पर 38 लाख 59 हजार 200 जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा स्टोन क्रशरो एवं उप खनिज के अवैध भंडारण के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है। अवैध खनन किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


