हल्द्वानी: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Haldwani News- उत्तराखंड शासन द्वारा मनाए जा रहे राज्य सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राइका मोतीनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन जितेंद्र सिंगवान ने छात्र-छात्रों से ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के शिकार होने वालों में 18 से 30 वर्ष के युवाओं की बड़ी संख्या है। हर वर्ष लाखों लोग सड़क दुर्घटना में जान गवां रहे है। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता से ही इसमें कमी आ सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य के.एन जोशी ने छात्रों को हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने, नियंत्रित गति और यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी पोस्टर बनाये। प्रतियोगिता में सार्थक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रियांशु बिष्ट और जैद खान ने क्रमश दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सूरज बिनवाल ने प्रथम और संजय मौर्य , प्रियांशु ने क्रमश दूसरा एवम तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को मुख्य अतिथि जितेंद सिंगवान और प्रधानाचार्य के०एन जोशी द्वारा पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ सुरेश भट्ट ने किया। इस अवसर पर गणेश पांडे, ओमप्रकाश गौतम, राजेन्द्र जोशी,पुष्पा नेगी, मोनी रावत, दीपा खनका आदि शिक्षक मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


