हल्द्वानी – छात्रा को दोस्ती में मिला धोखा , ब्लैकमेल कर दोस्त और उसके साथियों ने किया दुष्कर्म
Haldwani News: पहाड़ से हल्द्वानी आकर अपने रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती ने चार युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक युवती शहर के डिग्री कॉलेज में बीए सेकंड ईयर की छात्रा है, युवती ने दोस्त और उसके तीन साथियों पर पिछले एक साल से कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि युवकों द्वारा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई बार ब्लैकमेल किया।
एक साल बाद छात्रा ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अपने बहन के साथ हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यही नहीं इस पूरी घटना में एक महिला के शामिल होने का भी मामला सामने आया है।
शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि हल्द्वानी में बुआ के घर रहकर स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। बताया कि अगस्त 2023 में बहन का दोस्त नीरज आर्या उसे बातों में उलझाकर नवाबी रोड स्थित किराये के कमरे में ले गया यहां उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच ली। इसके बाद छात्रा से मारपीट कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
नीरज ने यह वीडियो अपने भाई चंदू आर्या और दोस्त भुवन आर्या को दिखाई आरोप है कि वीडियो देखने के बाद वायरल करने की धमकी देकर चंदू, भुवन और उनके साथी रोशन ने भी छात्रा से अपनी परिचित महिला सीमा के घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मानसिक तनाव में आकर छात्रा ने अपने साथ हुई दरिंदगी की आपबीती बड़ी बहन को बताई पता चलते ही परिवार वाले कोतवाली पहुंचे कोतवाली पुलिस ने चार युवक और एक महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच महिला सब इंस्पेक्टर को दी है आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


