Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी- शहीद सम्मान यात्रा समारोह , शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी- शहीद सम्मान यात्रा समारोह , शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 27, 2021
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- शहीद सम्मान यात्रा समारोह के तहत जनपद के 56 व अल्मोडा जनपद के 03 शहीद सैनिको के परिजनों को अंगवस्त्र व ताम्रपत्र से रामलीला मैदान मे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि संसदीय कार्य, नागरिक आपूर्ति एवं शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी,महापौर डा0 जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक रामसिह कैडा, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री सुरेश भटट, मेजर जनरल सेनि, इन्द्रसिह बोरा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा शहीद सैनिक स्मारक में शहीद सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

कार्यकम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि बंशीधर भगत ने शहीदों को नमन करते हुये कहा कि देश की रक्षा के लिए उत्तराखण्ड के वीरों ने अपने जीवन का बलिदान कर क्षेत्र व प्रदेश का मान गौरवाविंत किया है। उन्होने कहा देश पर कुर्बान होने को यहां के बच्चे जन्म लिया करते। जहां पसीने की होती है बात-वहां खून देने को तैयार रहते है। उन्होनेे सभी शहीदों को नमन करते हुये वीर नारियों एवं उनके परिजनों के साथ सरकार हमेशा खडी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के नेतृत्व में सैनिक, पूर्व सैनिकों एव उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजनायें चलाई जा रही है। उन्होेने कहा कि सैनिकों का सम्मान देश का सम्मान है। देहरादून मे भव्य सैनिक धाम का निर्माण किया जा रहा है इसके लिए उन्होने सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनपद नैनीताल में 56 अमर शहीदों सैनिको ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है तथा उनके त्याग एवं बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने वीर शहीद सैनिकों के माता-पिता को नमन किया, जिन्होंने ऐसे वीर सैनिकों को जन्म दिया। उन्होने कहा कि सैनिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार कई योजनायें संचालित कर रही है तथा राज्य सरकार द्वारा सैनिको के सम्मान में देहरादून में सैन्यधाम बनाया जा रहा है जहां पर शहीद सैनिको के घर-आंगन की पवित्र मिट्टी ले जायी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के सम्मान में निरंतर कार्य कर रही है तथा देश की रक्षा में शहीद होने वाले सैनिकों, अर्द्वसैनिकों के एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जा रही है, तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मिलने वाली पेंशन को चार हजार से बढाकर दस हजार की गयी है इसके साथ ही एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को 50 हजार की धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि वन रैंक वन पैंशन की मांग केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण कर दी गई है जिसके लिए उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना सभी लोगो का नैतिक कर्तव्य है।
श्री जोशी ने कहा कि देहरादून गुनियाल गांव में 68 करोड की लागत से भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है। जिसमें म्यूजियम, आडिटोरियम, अमर ज्योति जवान, लाईट एण्ड साउन्ड के साथ ही बाबा हरभजन सिह एवं बाबा जसवन्त सिह का मन्दिर निर्माण भी किया जायेगा। उन्होने कहा प्रदेश के 1734 शहीदों के घर -आंगन की पवित्र मिटटी से सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होने कहा सरकार द्वारा उपनल कार्मिकों का 7.5 प्रतिशत वार्षिक वृद्वि की जायेगी। उन्होने कहा कि देहरादून में वार मैमोरियल छात्रावास हेतु 2 करोड की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इसी तरह हल्द्वानी में लामाचौड आम्रपाली कालेज के भूमि चिन्हित कर शीघ्र सैनिक आश्रितों के लिए छात्रावास का निर्माण एवं गांव की सडको एवं विद्यालयों का नाम वहां के शहीद सैनिकों के नाम पर रखने की घोषणा भी की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन

समारोह में शहीद सिपाही दलीप सिह, सिपाही त्रिलोचन सिह,सिपाही भीम सिह, पाइनर चेतराम,सिपाही धनीराम,सिपाही लक्ष्मी दत्त, हवलदार होशियार सिह, सिपाही नारायण सिह, सिपाही रतन सिह, सुबेदार नेत्रसिह,नायक दरवान सिह, सिपाही ध्यान सिह बसेडा, सिपाही बदर सिह, ला.नायक प्रकाश लाल,गार्डस मैन माधवानन्द, नायक दयाकिशन, सिपाही धनसिह, सिपाही खडक सिह, सिपाही खीम सिह, सिपाही किशनराम, सिपाही बहादुर सिह मटियाली, सिपाही किशोरी लाल, ला.नायक प्रहलाद सिह, मेजर राजेश अधिकारी,ला. नायक चन्दन सिह,सिपाही मोहन चन्द्र जोशी, ना.सू उमेेद सिह, पीटीआर जगदीश चन्द्र, सूबेदार मेजर धर्मसिह, ला.नायक शेखर चन्द्र, सिपाही मोहन सिह, सिपाही शिवराज सिह, सिपाही नन्दकिशोर, मेजर चन्द्रशेखर मिश्रा, सिपाही गोधनसिह, सूबेदार कल्याण सिह, ला.नायक इन्द्रर सिह बर्गली, ना.सूबेदार बलवन्त सिह, सिपाही किरन चन्द्र जोशी, सिपाही रामसिह, ना.सूबेदार गोविन्द सिह, सिपाही जीवन सिह, सिपाही सोहन सिह, सिपाही जगत सिह, हवलदार तिलक चन्द्र, सिपाही मुकेश चन्द्र शर्मा, नायक पवन कुमार पंत, नायक खेम चन्द्र,ला. नायक मोहन नाथ गोस्वामी, पीटीआर धमेन्द्र कुमार,सिपाही मनमोहन बुघानी, सूबदार यमुना प्रसाद पनेरू के साथ ही जनपद अल्मोडा के ले.कर्नल एमसी जोशी, पीटीआर सिपाही महिमन सिह तथा सिपाही दीपक सिह कैडा के परिजनों को समारोह में अंगवस्त्र एवं ताम्रपत्र भेंट कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे नुपुर कला केन्द्र हल्द्वानी, जीजीआईसी व सिथिंया कालेज बच्चो ने वन्दना के साथ ही देशभक्ति गीत व नाटक प्रस्तुत किये गये। साथ ही उद्योग केन्द्र द्वारा एमएसएमई व नैनो योजना व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वैक्सीनेशन स्टाल भी लागये गये।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 9 से 15 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? जानिए साप्ताहिक पूर्वानुमान


समारोह में सम्बोधि मे.ज.स.नि. इन्दर सिंह बोरा ने कहा कि सैन्यधाम की कल्पना प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने की इस परिकल्पना सहाकार करने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है जिससे शहीदो व पूर्व सैनिको का सम्मान बढा है। उन्होने विशेष सेवा मेडल प्राप्त करने पर प्रोत्साहन राशि बढाने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय

समारोह में पूर्व दर्जा मंत्री प्रकाश हर्बोला, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, प्रमोद तोलिया, हरीश भटट, चन्दन बिष्ट, प्रमोद बोरा, चन्द्रप्रकाश तिवारी, विजय मनराल,शान्ति भटट सहित कर्नल सेनि मनोहर सिह चौहान, ले कर्नल सेनि बीडी काण्डपाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टर सेनि आरएस धपोला, मेजर सेनि बीएस रौतेला, कैप्टन सेनि पुष्कर सिह भण्डारी द्वारा संचालन किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी,सिटी मजिस्टेट ऋचासिह, एसपी सिटी डा0 जगदीश चन्द्र, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, रेखा कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन सहित सैनिक सेवा परिषद व अन्य सैनिक संगठनों के पदाधिकारी व सैनिक, परिजन मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित हल्द्वानी न्यूज़ हल्द्वानी ब्रेकिंग हल्द्वानी- शहीद सम्मान यात्रा समारोह

Related Stories

चंपावत में राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
अल्मोड़ा में 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
Uttarakhand Weather Update 9 से 15 नवंबर तक साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: 9 से 15 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? जानिए साप्ताहिक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 9 से 15 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? जानिए साप्ताहिक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चंपावत में राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान

  • बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन

  • अल्मोड़ा में 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन

  • भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (483)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,071)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,592)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,513)
  • नैनीताल (6,662)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,250)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,183)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (540)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन