हल्द्वानी(दुखद खबर) – दर्दनाक सड़क हादसे में दरोगा के पुत्र की मौत
हल्द्वानी। आरटीओ रोड के पास देर शाम पानी के टैंकर की चपेट में आने से एक दरोगा के पुत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से टैंकर
चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक युवक के पिता चंपावत के तैनात है।
जानकारी के अनुसार हीरानगर निवासी 18 वर्षीय सागर जलाल पुत्र दिवान सिंह जलाल आज किसी काम से अपनी स्कूटी से घर को लौट रहा था तभी आरटीओ रोड के पास पानी से भरे टैंकर के पिछले टायर की चपेट में आ गया।
सड़क हादसे में घायल युवक को लोगों ने उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस व आरटीओ पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद मौके से टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। जबकि पुलिस ने मालिक का पता लगाते हुए चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। युवक के पिता चंपावत में तैनात है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक युवक के घर में
कोहराम मच हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


