हल्द्वानी – सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को फिर मिली बड़ी राहत
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के दिए निर्देश
Haldwani News : हल्द्वानी शहर के चौराहों में सड़क चौड़ीकरण में अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों को राहत भरी बड़ी खबर सामने आई है। अब हाइकोर्ट ने चौड़ीकरण की जद में आ रहे दुकान स्वामियों को बड़ी राहत देते हुए अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई की अगली तारीख 14 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। जिसके चलते अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 40 दिन तक स्थगित हो गई है।
बता दें कि सड़क चौड़ीकरण के प्रयासों के तहत प्रशासन ने मंगल पड़ाव से रोडवेज बस स्टेशन तक की सड़क को चौड़ा करने के लिए 101 दुकानदारों को 4 सितंबर तक अपनी दुकानों को खाली करने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद, प्रभावित दुकानदारों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
आज बुधवार को हुई सुनवाई में, उच्च न्यायालय ने दुकानदारों को राहत प्रदान करते हुए अतिक्रमण हटाने पर रोक लगाने का आदेश दिया। अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश देते हुए 14 अक्टूबर तक किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। अधिवक्ता सनप्रीत अजमानी के अनुसार, डिविजन बेंच ने याचिकाकर्ताओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया कि तब तक कोई तोड़फोड़ नहीं होगी। सुनवाई की अगली तारीख 14 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक