हल्द्वानी – सड़क चौड़ीकरण अभियान , अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी video
Haldwani News: शहर में सड़क चौड़ीकरण का अभियान दोबारा प्रारंभ हो गया है , वहीं सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधक बन रहे अतिक्रमण पर रविवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। इस बीच जिला प्रशासन ने भारी विरोध के बीच कालाढूंगी चौराहा के पास नैनीताल रोड में अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
रविवार को जिला प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कालाढूंगी चौराहे और बरेली रोड पर पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त किया। अतिक्रमण तोड़ने के दौरान कालाढूंगी चौराहे के पास कुछ लोगों के साथ प्रशासन की तीखी नोकझोंक भी हुई। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और एसडीएम परितोष वर्मा के नेतृत्व में की गई।
इस दौरान शहर कोतवाल राजेश यादव अपनी पुलिस टीम के साथ उपस्थित थे, जिन्होंने नोकझोंक कर रहे लोगों को समझाया। एक दुकानदार गुस्से में आकर छत पर चढ़ गया, लेकिन पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई की गई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


