हल्द्वानी- गर्व का पल ,गांव की बेटी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
Haldwani News: उत्तराखंड की बेटियां लगातार भारतीय सेना का हिस्सा बन रहीं हैं। एक और बेटी ने नया मुकाम हासिल किया है। हल्दूचौड़ क्षेत्र के दुमकाबंगर उमापति गांव निवासी साक्षी दुमका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। जिसके बाद उनके परिवार व समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्दूचौड़ के ग्राम दुम्का बंगर उमापति के गोपाल दत्त दुम्का की पुत्री साक्षी दुम्का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी, बता दें कि साक्षी के पिता भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और उनकी माता सावित्री देवी गृहिणी है, साक्षी ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
बता दें कि कमांड हॉस्पिटल कोलकाता से कोर्स पूरा कर साक्षी ने बैच को टॉप कर गोल्ड मेडल भी हासिल किया है, साक्षी की पहली पोस्टिंग आरआर हॉस्पिटल दिल्ली में होगी, साक्षी ने परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है, उनकी इस कामयाबी पर विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, हेमवती नंदन दुर्गापाल, विजय दुम्का सहित तमाम लोगों ने उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


