Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: पुलिस ने गोरापढ़ाव गोलीकांड का किया खुलासा , दो आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: पुलिस ने गोरापढ़ाव गोलीकांड का किया खुलासा , दो आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 7, 2021
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। विगत 2 सितंबर को गोरापढाव क्षेत्र में पूर्व सैनिक पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है घटना में प्रयुक्त कार तथा तमंचा ,पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पकड़े गए आरोपी हरियाणा और उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं जबकि एक अभियुक्त अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक पूर्व सैनिक के पुत्र का कुछ ट्रांसपोर्टरों के साथ व्यवसाय के संबंध में लेनदेन का मामला था, पैसे वापस करने के लिए दबाव बनाने हेतु फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दो सितंबर को रात्रि लगभग 9.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरिपुर तुलाराम पोस्ट अर्जुनपुर चौकी मण्डी क्षेत्र में फायरिंग की घटना घटित हुई है । सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा। घटनास्थल एवं प्रकरण के जांच में पता चला कि हरिपुर तुलाराम निवासी कौस्तुभानन्द शर्मा उम्र 58 वर्ष को अज्ञात अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल किया गया। उपरोक्त संबंध में 477/2021 धारा 307 भादवि में मामला दर्ज हुआ। बाद में धारा 120बी , 34,420 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर चार टीमों का गठन किया गया। जिन्हें क्रमशः सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन , पतारसी – सुरागसरी व मोबाईल सर्विलांस एवं घायल कौस्तुभानन्द शर्मा के साथ हुई घटना के संबंध में जांच का कार्य आवंटित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी डा0 जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी शान्तुन पारासर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी अरूण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों के द्वारा प्रकरण में जांच व घायल के बयानों में यह तथ्य प्रकाश में आया कि घायल कौस्तुभानन्द के बेटे ललित मोहन का कुछ ट्रान्सपोर्टरों के साथ कई सालों से व्यवसाय के संबंध में लेन-देन था। जिस क्रम में उसकी काफी अधिक देनदारी ट्रान्सपोर्टरों के ऊपर थी। जिसको लेकर ट्रान्सपोर्टरों की कौस्तुभानन्द के साथ पंचायत भी हुई थी। जिसमें कोई हल नही निकला था । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दो अभियुक्तों को आज सात सितंबर को घटना में प्रयुक्त वाहन व असलाहों सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त अमरजीत उर्फ मीनू पंजाब केरला रोडवेज ट्रान्सपोर्ट मैनेजर के रूप में कार्य करता है। जिसकी कौस्तुभानन्द के बेटे ललित मोहन के साथ देनदारी थी। जिस कारण पैसे वापस करने हेतु दबाब बनाने के लिए अभियुक्तों ने साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया । उनसे बरामद वाहन की जांच की गयी तो वाहन में नम्बर प्लेट एचआर 12 एच 0761 की लगी हुई है। जांच में वाहन एचआर 20 एडी 0999 नम्बर से रजिस्टर्ड होना पाया गया। अभियुक्तों द्वारा घटना के बाद पुलिस से बचने की नियत से वाहन में फर्जी नम्बर प्लेट लगाया गया है। जिस संबंध में गहनता से जांच की जा रही है उक्त घटना में अभियुक्तों के साथ मोनू भी शामिल था जिसकी गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

पुलिस ने अमित उर्फ मित्ता पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ग्राम नहला थाना बूना जिला फतेहाबाद हरियाणा, अमरजीत सिंह उर्फ मीनू पुत्र बलवान निवासी किच्छा रोड थाना रूद्रपुर जिला उधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया है। अमित और अमरजीत के खिलाफ हरियाणा में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त वाहन इतियोस टोयेटा, एक तमन्चा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस, एक कन्ट्रीमेड पिस्टल 32 बोर मय एक मैग्जीन व 03 जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद किया। फरार मोनू उर्फ मुण्डी निवासी फतेहाबाद हरियाणा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस

पुलिस टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी, वरिष्ठ उप निरीक्षक, मंगल सिंह, उप निरीक्षक दिनेश जोशी, दिलवर भण्डारी, कविन्द्र शर्मा, कांस्टेबल अरूण राठौर,परवेज अली, ललित श्रीवास्तव, विरेन्द्र चौहान, जितेन्द्र सिंह,अनिल गिरी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Nainital police uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News दो आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज़ हल्द्वानी ब्रेकिंग हल्द्वानी: पुलिस ने गोरापढ़ाव गोलीकांड का किया खुलासा

Related Stories

राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के बाद शोक का माहौल पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान बागेश्वर में प्रस्तावित ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह की डीपीआर पर चर्चा करते अधिकारी बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • बागेश्वर

बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
बाटनागाड़ क्षेत्र में चल रहा 35 मीटर लंबे कॉजवे का निर्माण कार्य, जेसीबी और मजदूरों द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य फाइल नेम पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
देहरादून डीएम सविन बंसल की फाइल फोटो। देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का फाइल फोटो। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के बाद शोक का माहौल पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद

  • सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान बागेश्वर में प्रस्तावित ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह की डीपीआर पर चर्चा करते अधिकारी बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन
    • बागेश्वर

    बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन

  • बाटनागाड़ क्षेत्र में चल रहा 35 मीटर लंबे कॉजवे का निर्माण कार्य, जेसीबी और मजदूरों द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य फाइल नेम पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर

  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

  • देहरादून डीएम सविन बंसल की फाइल फोटो। देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (431)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,112)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,355)
  • खेल (350)
  • चंपावत (935)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (589)
  • देहरादून (10,550)
  • नैनीताल (6,225)
  • पर्यटन (203)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (981)
  • यात्रा (383)
  • राजनीति (390)
  • राष्ट्रीय (1,104)
  • रुद्रप्रयाग (690)
  • रोजगार (476)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (597)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,335)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त