Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार , जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गरमपानी में सुनी जनसमस्याएं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार , जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गरमपानी में सुनी जनसमस्याएं

Mohan Chandra Joshi December 17, 2025
ख़बर शेयर करें -

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महिला सभागार गरमपानी में सुनी क्षेत्र की समस्याएं,अधिकांश समस्याओं का मौके पर किया समाधान

23 विभागों की सहभागिता से जनकल्याणकारी योजनाओं का न्याय पंचायत स्तर पर मिलेगा लाभ

केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से कोई भी परिवार वंचित न रहे इस हेतु आयोजित होने जा रहे इन शिविरों में प्रत्येक लाभार्थी को सरकारी योजनाओं से संतृप्त करें जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल

सरकारी विभाग योजनाओं से वंचित रह चुके लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान करने हुए उनके आवेदन पत्रों को भरकर लाभ प्रदान करें

शिविर में सहकारी समिति गरमपानी में वित्तीय अनियमितता की शिकायत आने एवं लोगों की जमापूंजी वापस न देने संबंधित प्रकरण पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित के खिलाफ आज ही एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

भवाली से क्वारब तक। विभिन्न पड़ावों में महिलाओं के लिए जिला पंचायत सौचालयों का निर्माण करे जिलाधिकारी

खराब सड़क, दुर्घटनाओं को न्योता न दे, इस हेतु सड़क मार्ग को दुरुस्त रखते हुए नाली कवर करने के साथ ही जगह-जगह पर रिफ्लेक्टर व सड़क सुरक्षा से संबंधित उपाय कराए जाएं

शिविर में भूमि संबंधित विभिन्न शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया गया

Nainital News- आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने एवं उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान व निस्तारण करने हेतु सरकार द्वारा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सभी जनपदों में ग्राम पंचायत एवं न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है।

जनपद नैनीताल में भी जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 45 दिनों तक ग्राम पंचायत एवं न्याय पंचायत स्तर तक बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है।

इसकी शुरुआत बुधवार को श्री कैंचीधाम तहसील के न्याय पंचायत गरमपानी से की गई। महिला सभागार खैरना में आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा किया गया।

शिविर में कुल 107 शिकायतें पंजीकृत की गई जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया गया। जिन समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं हो पाया उन्हें संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक निर्धारित तिथि पर समाधान करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand SIR 2026: मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता, फील्ड सत्यापन और अधूरी मैपिंग में तेजी के निर्देश

शिविर में मुख्य रूप से पेयजल, सड़क विद्युत पेयजल, सिंचाई से संबंधित शिकायतें क्षेत्रीय जनता द्वारा प्रमुखता से जिलाधिकारी के सम्मुख रखी।

शिविर में ग्राम बजेड़ी निवासी सुरेश चंद जोशी द्वारा गांव में झूलते विद्युत तारों की समस्या के समाधान हेतु अतिरिक्त विद्युत पोल लगाए जाने की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता विद्युत को समस्या का त्वरित समाधान हेतु आवश्यकतानुसार अतिरिक्त विद्युत पोल एक सप्ताह के भीतर लगाने की निर्देश दिए गए।

शिविर में हरोली गैरखाल सड़क जो आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी उसके मरम्मत के संबंध में उप जिलाधिकारी कैंचीधाम एवं ग्रामीण निर्माण विभाग को तत्काल आपदा में प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न गांव में बंदरों एवं जंगली जानवरों से हो रहे फसल को नुकसान की शिकायत पर जिलाधिकारी ने वन विभाग व उरेडा को वन्य जीव से हो रहे नुकसान को रोकने हेतु सोलर फेंसिंग व अन्य उपाय के साथ ही पिजड़ा लगाने के निर्देश दिए।

शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा ग्राम पंचायत डोबा में झूला पुल और ग्राम पंचायत
गरमपानी में मोटर पुल की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आकलन तैयार कर डीपीआर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बुधलाकोट पंगोट मोटर मार्ग के निर्माण के संबंध में प्राप्त आवेदन पर जिलाधिकारी ने अवगत कराया की पूर्व में उक्त सड़क निर्माण हेतु की गई सर्वे में अधिक संख्या में पेड़ होने के कारण वन विभाग की अनापत्ति नहीं मिल पाई, शीघ्र ही पुनः सर्वे कराया जाएगा जहां से पेड़ों की संख्या कम आएगी,ताकि वन विभाग से अनापत्ति मिल सके।

शिविर में सहकारी समिति गरमपानी में वित्तीय अनियमितता की शिकायत आने एवं 3 शिकायत कर्ताओं द्वारा उनकी जमापूंजी वापस न देने संबंधित शिकायत पर जिलाधिकारी ने विभाग से आए अधिकारियों से उक्त प्रकरण की जानकारी ली जिस पर उनके द्वारा अवगत कराया कि विगत लंबे समय से मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में जांच पूरी न होने और वित्तीय अनियमितता का प्रकरण होने पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधितों के खिलाफ आज ही एफआईआर दर्ज कराने के। दिए निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, छह वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले

शिविर में मझेड़ा नहर से गांव के 65 परिवारों को सिंचाई योजना का लाभ न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल गांव में जाकर मौका मुआयना करते हुए क्षतिग्रस्त भाग में सिंचाई नहर की शीघ्र मरम्मत कर पानी सुचारू करने के निर्देश दिए।

गांव में छोटी-छोटी सड़क व संपर्क मार्गों की मांग पर प्राप्त आवेदनों के संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में उनके प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश ग्राम्य विकास विभाग एवं ग्रामीण निर्माण विभाग को दिए।

इस दौरान गरमपानी में सुलभ शौचालय की समस्या एवं खैरना में विश्राम गृह का निर्माण किए जाने संबंधित शिकायत के संबंध में जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को शीघ्र ही शौचालय को संचालन योग्य बनाने व खैरना में विश्राम गृह निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिए।

इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क किनारे खुली नाली को ढकने वह वाहन दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु रिफ्लेक्टर लगाए जाने की मांग पर जिला अधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिप्रा नदी में भारी पत्थर एवं बोल्डर से हो रहे खतरे के निदान हेतु जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को आगामी मानसून से पहले बड़े पत्थर व बोल्डर को तकनीकी रूप से हटाने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय राजमार्ग में विभिन्न स्थानों में सड़क किनारे खड़े वाहनों जिनके कारण वाहन दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहती है व जाम की भी समस्या रहती हैं उसके समाधान व वाहन दुर्घटना को रोके जाने हेतु जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को पुलिस के साथ नियमित रूप से संयुक्त अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों का चालानी कार्रवाई करना सूचित करें।

प्राथमिक विद्यालय हरतपा के क्षतिग्रस्त भवन के संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और ग्रामीण निर्माण विभाग को जीर्ण शीर्ण भवन को पूर्ण ध्वस्त करते हुए मलवे की सफाई कर नए भवन के निर्माण के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश

शिविर में सेठी बेलगांव निवासी सुरेंद्र सिंह द्वारा भूमि संबंधी रिकॉर्ड ठीक करने की मांग पर जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिला अधिकारी को खाता खतौनी जांच कर संबंधित व्यक्ति के भूमि रिकॉर्ड को सही करने के निर्देश दिए।

शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के द्वारा अपने अपने विभागीय स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय जनता को प्रदान किया गया, जिसमें समाज कल्याण, ग्राम्य विकास विभाग ,उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण ,कृषि, जल जीवन मिशन ,दुग्ध विकास सेवायोजन, होम्योपैथिक, पंचायतीराज, आयुर्वेदिक चिकित्सा, महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व,ग्रामीण आजीविका मिशन ,यूसीसी आदि विभाग शामिल रहे। इन विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को प्रदान किया गया।
जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 59 लोगों का स्वास्थ्य उपचार कर निशुल्क दवा वितरित की गई। आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 50 लोगों का व होम्योपैथिक विभाग द्वारा 46 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई। पशुपालन विभाग द्वारा 21 पशुपालकों को निशुल्क दवा वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत तीन आवेदन भरे गए। 17 किसानों को कृषि यंत्र व जैविक खाद कृषि विभाग द्वारा वितरित की गई। इसी प्रकार उद्यान विभाग द्वारा पांच लाभार्थियों को विभागीय योजना का लाभ दिया गया। रोजगार विभाग द्वारा दो युवाओं का रोजगार पंजीकरण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 6 लोगों के विद्युत संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया गया। जल संस्थान द्वारा दो उपभोक्ताओं के पानी के बिल जमा किए गए। इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी अपनी विभागीय योजना का लाभ स्थित जनता को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख अंकित शाह,सांसद प्रतिनिधि मदन मोहन कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि रमेश सुयाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, दलीप सिंह बोरा, उप जिला अधिकारी कैंचीधाम मोनिका सहायक परियोजना अधिकारी ,चंद्रा फर्त्याल खण्ड विकास अधिकारी पंकज जोशी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून स्थित उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का कार्यालय UKSSSC Exam Calendar 2026: 1632 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

UKSSSC Exam Calendar 2026: 1632 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
उत्तराखंड में मानसून के बीच भारी बारिश और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग में वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले और प्रशासनिक फेरबदल का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, छह वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, छह वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
उत्तराखंड में स्मार्ट PDS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन राशन कार्ड की सभी सेवाओं का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: राशन कार्ड की सभी सेवाएं हुईं ऑनलाइन, अब आवेदन, संशोधन और ट्रांसफर घर बैठे
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Uttarakhand News: राशन कार्ड की सभी सेवाएं हुईं ऑनलाइन, अब आवेदन, संशोधन और ट्रांसफर घर बैठे

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
देहरादून के नाबालिग प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभिरक्षा में। Dehradun Crime: नाबालिग की किडनैपिंग निकली साजिश, मां ने डेढ़ लाख में किया था बेटी का सौदा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: नाबालिग की किडनैपिंग निकली साजिश, मां ने डेढ़ लाख में किया था बेटी का सौदा

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में बाघ के हमले की घटना के बाद प्रतीकात्मक रूप से घना जंगल। Almora News: घर के बाहर नवविवाहिता पर बाघ का हमला, जंगल में मिला शव; गांव में दहशत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: घर के बाहर नवविवाहिता पर बाघ का हमला, जंगल में मिला शव; गांव में दहशत

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून स्थित उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का कार्यालय UKSSSC Exam Calendar 2026: 1632 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    UKSSSC Exam Calendar 2026: 1632 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल

  • उत्तराखंड में मानसून के बीच भारी बारिश और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

  • उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग में वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले और प्रशासनिक फेरबदल का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, छह वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Uttarakhand News: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, छह वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले

  • उत्तराखंड में स्मार्ट PDS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन राशन कार्ड की सभी सेवाओं का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: राशन कार्ड की सभी सेवाएं हुईं ऑनलाइन, अब आवेदन, संशोधन और ट्रांसफर घर बैठे
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Uttarakhand News: राशन कार्ड की सभी सेवाएं हुईं ऑनलाइन, अब आवेदन, संशोधन और ट्रांसफर घर बैठे

  • देहरादून के नाबालिग प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभिरक्षा में। Dehradun Crime: नाबालिग की किडनैपिंग निकली साजिश, मां ने डेढ़ लाख में किया था बेटी का सौदा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: नाबालिग की किडनैपिंग निकली साजिश, मां ने डेढ़ लाख में किया था बेटी का सौदा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (621)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,999)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (439)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (683)
  • देहरादून (10,992)
  • नैनीताल (6,426)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,120)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,366)
  • हरिद्वार (909)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
UKSSSC Exam Calendar 2026: 1632 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल UKSSSC Exam Calendar 2026: 1632 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी Uttarakhand News: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, छह वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले Uttarakhand News: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, छह वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले Uttarakhand News: राशन कार्ड की सभी सेवाएं हुईं ऑनलाइन, अब आवेदन, संशोधन और ट्रांसफर घर बैठे Uttarakhand News: राशन कार्ड की सभी सेवाएं हुईं ऑनलाइन, अब आवेदन, संशोधन और ट्रांसफर घर बैठे Dehradun Crime: नाबालिग की किडनैपिंग निकली साजिश, मां ने डेढ़ लाख में किया था बेटी का सौदा Dehradun Crime: नाबालिग की किडनैपिंग निकली साजिश, मां ने डेढ़ लाख में किया था बेटी का सौदा