हल्द्वानी- आतंक के पर्याय बने गुलदार को वन विभाग ने पकड़ा , क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
हल्द्वानी। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बना गुलदार आखिरकार पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने पूरे दिन कड़ी मशक्कत कर गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर कब्जे में लेकर भेजा रेस्क्यू सेंटर।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पंचायत घर धनपुरी क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम ने पूरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर भेजा है , पूरे दिन चले रेस्क्यू में गुलदार मामूली रूप से घायल हुआ है। वन विभाग की चिकित्सकों की टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया जिसके आधे घंटे बाद पिंजरे में बंद करते हुए को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि गुलदार दो दिनों से इन इलाकों में घूम रहा था जहां लोगों में दहशत थी गुलदार पालतू जानवरों को शिकार बना रहा था ऐसे में पिछले दो दिनों से चले अभियान के बाद वन विभाग की टीम को सफलता मिली है ।
वही आज पूरे दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन में आज दो वन कर्मी सहित एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला बोल दिया था जहां 3 लोग घायल हुए हैं। देर शाम गुलदार एक नाले में छुप गया जहां वन विभाग की टीम ने रेसक्यू कर गुलदार को पकड़ा है गुलदार के पकड़े जाने के बाद से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


