हल्द्वानी- डीएफओ के खिलाफ लामबंद कर्मचारी , कार्य बहिष्कार कर किया यह ऐलान
- हरिद्वार के डीएफओ धर्म सिंह मीणा के अभद्र व्यवहार के खिलाफ वन कर्मियों का आंदोलन जारी
हल्द्वानी। हरिद्धार वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा द्वारा विभागीय कर्मचारियों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के मामले में प्रदेशभर के कर्मचारी आंदोलित है , इसी क्रम में हल्द्वानी शाखा के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया।
आरोप है कि प्रभागीय वनाधिकारी प्रभाग के कार्मिको के साथ ,अभद्र व्यवहार एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं तथा विरोध करने पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं। जिसके विरोध में आज पांचवे दिन भी प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के साथ साथ हल्द्वानी शाखा के बैनर तले यहाँ हल्द्वानी स्थित वन कार्यालयों के समस्त मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया।
वन कर्मचारियों ने यहाँ अरण्य भवन, रामपुर रोड के कार्यालय परिसर में एकत्र हो कर एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हल्द्वानी के सैकड़ो सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने शासन से डीएफओ के खिलाफ उचित कार्रवाई एवं तबादला की मांग की।
उपस्थित वन कर्मचारियों में रमेश सिंह नेगी, विपिन मर्सी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, संजय सनवाल , नंदन सिंह नेगी , सतीश तिवारी, राजेंद्र सिंह राणा, बलवंत सिंह नेगी, नारायण दत्त तिवारी, मयंक कांडपाल, हरीश बिष्ट, मनोज कांडपाल, राजेंद्र लाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि प्रमुख हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


