हल्द्वानी: अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक-मोबाइल और अवैध पिस्टल बरामद
एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई, आरोपी से चोरी की बाइक, 4 मोबाइल और अवैध पिस्टल बरामद
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को वादी प्रकाश कविदयाल निवासी हीरानगर ने घर के सामने से अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (UK 04 K 6143) चोरी होने की रिपोर्ट थाना हल्द्वानी में दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन 11 मार्च 2026 को वादी सुमित मार निवासी राजपुरा ने अपनी दुकान से चार मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन तथा सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी की मदद से आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कवि बिष्ट (33 वर्ष) पुत्र कुन्दन सिंह, निवासी गोलू माजरा डेरावसी, थाना डेरावसी, जिला मोहाली (चंडीगढ़) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक पल्सर मोटरसाइकिल (UK 04 K 6143), चार मोबाइल फोन (तीन वीवो और एक सैमसंग) बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल (.32 बोर) और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
अवैध हथियार मिलने पर आरोपी के खिलाफ थाना हल्द्वानी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक पेशेवर अपराधी है, जिसके खिलाफ उत्तराखंड के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा (पंचकुला) के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और झपटमारी के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन वेरिफिकेशन ड्राइव के तहत की गई, जिसके अंतर्गत संदिग्ध और आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


