हल्द्वानी- गौला नदी में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत ,परिवार में कोहराम

Haldwani News: दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने गया किशोर डूब गया। शोरगुल सुनकर आस-पास काम कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। किशोर को नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार 16 क्वार्टर घोबीघाट राजपुरा निवासी 12 वर्षीय दिव्यांश पुत्र विजय कुमार गुरूवार को दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने चला गया। बताया जाता है कि इस बीच वह अत्यधिक गहराई में चला गया और डूबने लगा। इस पर उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच आस-पास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी पुलिस ने दिव्यांश को नदी से निकाला और उसे बेस अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दिव्यांश धोबी घाट स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। वह गुरुवार सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर में बिना किसी को बताए गौला नदी में नहाने चला गया।
राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने बताया किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है वही बच्चे की मौत से परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है।
बता दें कि पहाड़ों में भारी बरसात के चलते गौला नदी में पानी का भाव काफी तेज हो गया है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा लोगो को नदियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें