हल्द्वानी – घर में सिलेंडर फटने से चार लोग झुलसे
Haldwani news : शहर के एक घर में चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर से लगी आग ने कुछ ही देर में तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से घर में मौजूद दो महिलाएं और दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। करीब पौन घंटे बाद घरवालों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
दमकल वाहन के पहुंचने तक आग बुझाई जा चुकी थी। पीलीकोठी में श्याम गार्डन के पास रहने वाले राम अवतार पाल यहां परिवार के साथ रहते हैं। राम अवतार के छोटे बेटे सुभाष पाल ने बताया कि घर में शाम को पूजा-पाठ होनी थी और इसके लिए पूरा परिवार एकत्र हुआ था।
शाम करीब साढ़े चार बजे परिवार की महिलाएं घर के निचले तल पर बने किचेन में चाय बना रही थी कि तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। कोई कुछ समझा पाता, इससे पहले ही आग फैलने लगी और कुछ ही देर में जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इस घटना में सुभाष की भाभी मंजू पाल पत्नी दिनेश पाल, रूपा पाल पत्नी हरीश पाल, भाजे आदित्य (12 वर्ष) और पीयूष (8 वर्ष) बुरी तरह झुलस गए।
महिलाओं और बच्चों की चीख-पुकार सुन दौड़े अन्य लोगों ने किसी तरह सभी को आग से बाहर निकाला और डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। इधर, किचेन में रखे फ्रीज और अन्य घरेलू सामान में आग लगने से आग तेजी से फैलने लगी और देखते-देखते आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
आनन-फानन में परिवार के अन्य लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब पौन घंटे गुजर चुके थे और से लाखों का नुकसान हो चुका था। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घटना की सूचना उन्हें सवा पांच बजे मिली और फौरन टीम मौके पर भेज दी गई।
सुभाष का कहना है कि घटना के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन पूरे घर में धुंआ भर गया। उन्होंने दो माह पहले ही पिता के ह्रदय का ऑपरेशन कराया था। घर में भरे धुंए की वजह से उनके पिता राम पाल की हालत भी बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें भी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक