हल्द्वानी: फुटबॉल खिलाड़ी अभय भंडारी सम्मानित , दून स्पोर्ट्स कॉलेज चयन पर बधाई दी
फुटबॉल खिलाड़ी अभय भंडारी को सम्मानित किया
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने काठगोदाम निवासी युवा फुटबॉल खिलाड़ी अभय भंडारी का महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के लिए चयन होने पर उन्हें बधाई दी। रविवार को उन्होंने अभय को इस उपलब्धि पर सम्मानित भी किया।
उन्होंने अभय के साथ ही उनके पिता पत्रकार दीपक भंडारी और माता पुष्पा भंडारी को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अभय ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि यह बच्चा भविष्य में प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
नगर निगम पार्षदों ने भी किया सम्मानित , उज्जवल भविष्य की कामनाएं
हल्द्वानी। पत्रकार दीपक भंडारी के पुत्र अभय भंडारी का देहरादून स्पोर्ट्स कालेज में चयन होने पर नगर निगम पार्षद उनके काठगोदाम आवास पहुँचे और अभय के देहरादून स्पोर्ट्स कालेज में चयन होने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पार्षदों ने कहा कि अंडर-16 ग्रुप में युवा फुटबॉल खिलाड़ी अभय ने अपनी मेहनत से नया मुकाम हासिल किया है और आगे भी इसी तरह अपने शहर हल्द्वानी, उत्तराखण्ड व देश का नाम रोशन करेगा। इस मौके पर नगर निगम पार्षद नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी, रईस वारसी गुड्डू, राजेंद्र जीना, रोहित कुमार, मोना शर्मा आदि मौजूद थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


