Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: डीएम वंदना ने बुजुर्गों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के दिए यह अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: डीएम वंदना ने बुजुर्गों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के दिए यह अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 25, 2025
ख़बर शेयर करें -

प्रत्येक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में एकल वृद्धजनों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जाएगी ताकि उनसे लगातार संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम पूछी जा सके: जिलाधिकारी

समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे कैंप

पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक त्रैमासिक थाना दिवस में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का निदान किया जाएगा

प्रत्येक वृद्धजन के घर पर हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध किए जाएंगे

जिला स्तर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं हल्द्वानी शहर के लिए नगर आयुक्त और पुलिस विभाग से एसपी सिटी को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया नोडल

समय समय पर बैठक कर वरिष्ठ जनों से जिले के विकास हेतु लिए जाएंगे सुझाव

प्रत्येक विभाग प्राथमिकता देते हुए एक निर्धारित तिथि में वरिष्ठ जनों की समस्याओं का समाधान करेंगे

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक कर उनकी विभिन्न समस्याओं आदि के संबंध में चर्चा करते हुए, जिले के विकास आदि के संबंध में उनसे सुझाव लिए साथ ही उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु हेल्प नंबर जारी करने के साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा आदि के संबंध में जनपद में शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर एक सूची तैयार की जाएगी तथा नियमित रूप से विभिन्न माध्यमों से इनसे संपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा, इस हेतु जिला स्तर पर प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी प्रशासन नोडल अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्र हेतु नगर आयुक्त हल्द्वानी सह नोडल तथा पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक (सिटी) हल्द्वानी नोडल अधिकारी रहेंगे, जो नियमित रूप से प्राथमिकता के तहत इन के समस्याओं का समाधान आदि के संबंध में विभागों एवं वरिष्ठ जनों से समनवय बनाए रखेंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक वरिष्ठ व बृद्धजन विशेष रूप से एकल वृद्धजन के घर पर आवश्यकीय नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही


इस दौरान वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से जनपद में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए अनेक सुझाव उनके सम्मुख रखे, साथ ही उन्होंने हल्द्वानी नगर में सड़क चौड़ीकरण एवं
सुधारीकरण सहित किए गए विभिन्न विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के विकास हेतु वरिष्ठ जन कल्याण समिति हमेशा ही प्रशासन के साथ खड़ी है और पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।


इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा और सम्मान को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने वरिष्ठ नागरिकों के हित में हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के पदाधिकारी की समस्याओं को सुना इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में गोल्डन कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं वय बंधन कार्ड को लेकर निशुल्क चिकित्सा उपचार किए जाने को प्रभावित तरीके से लागू करने की मांग की। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले एकल वृद्धजनों की सूची और उनके फोन नंबर निकटवर्ती पुलिस थाने और चौकियों में उपलब्ध कराने और सप्ताह में बीट पुलिसिंग और समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संबंधित बुजुर्गों से संपर्क कर उनकी स्थिति की मॉनिटरिंग किए जाने की भी चर्चा की इसके अलावा गरीब,असहाय, विधवा एवं अपंग वरिष्ठ नागरिकों के लिए समय-समय पर विशेष कैंप लगाए जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

साथ ही शहर में घूमने वाले आवारा गोवंश से वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा किए जाने सहित आवारा कुत्ते, बंदर आदि पशुओं की समस्या का निदान करने का भी अनुरोध किया। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए मॉर्निंग वॉक और साइकिल ट्रैक सहित जगह-जगह बैठने के लिए बैंचों की व्यवस्था, व मनोरंजन क्लब एवं पार्कों में निर्माण के लिए स्मृति वाटिका की व्यवस्था किए जाने हेतु पार्क बनाए जाने की मांग की। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन् दिवस के दिन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने की प्रथम एवं परंपरा को निरंतर किए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल

इसके अलावा कोई अन्य समस्याओं से भी वरिष्ठ नागरिकों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी वंदना ने वरिष्ठ नागरिकों के हितों और उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए हर ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों ने जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले में किया जा रहे विकास कार्य वी आमूलचूल परिवर्तन पर उन्हें साधुवाद दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन् दिवस जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के द्वारा वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के सहयोग से भव्यता पूर्वक मनाया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने हल्द्वानी नगर अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रस्तावित परियोजनाओं आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।


बैठक में उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद (दायित्व धारी ) नवीन वर्मा एवं शांति मेहरा, वरिष्ठ जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी सहित अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सीएमओ डॉ हरीश पंत आदि उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Featured Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम वंदना देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

प्रतीकात्मक तस्वीर में अपराध स्थल और पुलिस जांच को दर्शाता दृश्य। रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
हल्द्वानी में नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते सांसद अजय भट्ट सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
बैठक में अधिकारियों के साथ समीक्षा करते आयुक्त दीपक रावत कुमाऊं में भूमि धोखाधड़ी पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कुमाऊं में भूमि धोखाधड़ी पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
सफेद कपड़े में ढका हुआ शव, प्रतीकात्मक दृश्य। हल्द्वानी: पोस्टमार्टम के बाद दो शवों की अदला-बदली, अंतिम दर्शन के वक्त हुआ बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: पोस्टमार्टम के बाद दो शवों की अदला-बदली, अंतिम दर्शन के वक्त हुआ बड़ा खुलासा

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
देहरादून सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए। केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
नैनीताल में बैठक के दौरान अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय। उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • प्रतीकात्मक तस्वीर में अपराध स्थल और पुलिस जांच को दर्शाता दृश्य। रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम

    रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल

  • हल्द्वानी में नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते सांसद अजय भट्ट सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राजनीति

    सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात

  • बैठक में अधिकारियों के साथ समीक्षा करते आयुक्त दीपक रावत कुमाऊं में भूमि धोखाधड़ी पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    कुमाऊं में भूमि धोखाधड़ी पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति

  • सफेद कपड़े में ढका हुआ शव, प्रतीकात्मक दृश्य। हल्द्वानी: पोस्टमार्टम के बाद दो शवों की अदला-बदली, अंतिम दर्शन के वक्त हुआ बड़ा खुलासा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: पोस्टमार्टम के बाद दो शवों की अदला-बदली, अंतिम दर्शन के वक्त हुआ बड़ा खुलासा

  • अलीगंज में आग लगने के बाद मौके पर बचाव अभियान। लखनऊ में बड़ा हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 लोगों की मौत
    • उत्तरप्रदेश
    • दुर्घटना

    लखनऊ में बड़ा हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 लोगों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (611)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,528)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,403)
  • खेल (355)
  • चंपावत (955)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (636)
  • देहरादून (10,744)
  • नैनीताल (6,326)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,036)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,125)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (494)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (882)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात कुमाऊं में भूमि धोखाधड़ी पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति कुमाऊं में भूमि धोखाधड़ी पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति हल्द्वानी: पोस्टमार्टम के बाद दो शवों की अदला-बदली, अंतिम दर्शन के वक्त हुआ बड़ा खुलासा हल्द्वानी: पोस्टमार्टम के बाद दो शवों की अदला-बदली, अंतिम दर्शन के वक्त हुआ बड़ा खुलासा लखनऊ में बड़ा हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 लोगों की मौत लखनऊ में बड़ा हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 लोगों की मौत