हल्द्वानी- डीएम ने लिया मतगणना स्थल का जायजा , दिए यह निर्देश
हल्द्वानी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना हेतु किये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये है कि मतगणना कार्य के लिए जो भी आवश्यक व्यवस्थाऐं होनी है उन्हें ससमय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु मतगणना की तैयारियां की जा रही है जिसके तहत प्रत्येक कक्ष में इवीएम/वीवीपैट की मतगणना हेतु विधानसभावार सात-सात मतगणना टेबले लगाई जा रही है साथ ही डाक मतपत्रों की मतगणना के लिए विधानसभा 60-कालाढूंगी के लिए सात टेबल, 61-रामनगर के लिए तीन टेबल एवं 56-लालकुऑ, 57-भीमताल, 58-नैनीताल तथा 59-हल्द्वानी, चार-चार टेबले लगाई जायेगी। उन्होेने बताया कि जिसके लिए मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आगामी 04 मार्च (शुक्रवार) को प्रातः 10ः00 बजे एमबीपीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, एनआईसी राजेश तिवारी आदि मौजूद थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


