हल्द्वानी- डीएम ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हल्द्वानी। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी के द्वारा गुरूवार को एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
स्वीप सदस्य गौरी शंकर काण्डपाल ने बताया कि, मतदाता जागरूकता रथ जनपद के विभिन्न स्थानो से होते हुए 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं को जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवा मतदाताओं, दिव्यांगजनों, महिला मतदाताओं, 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तथा मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है ।
स्वीप कोऑर्डिनेटर सुरेश अधिकारी ने बताया कि, मतदाता जागरूकता गीत के माध्यम से जन जन तक मतदान अवश्य करें, कोई मतदाता मतदान से न छूटे का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


