हल्द्वानी: सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत , साथी घायल
हल्द्वानी। यहां मंडी चौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
कल देर रात बरेली रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसा मंडी पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुआ।
मिल रही जानकारी के अनुसार देर रात लालकुआं से बाइक संख्या यूके 04 सी 2971 से दो युवक हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। मंडी चौकी से कुछ ही दूरी पर कई वाहन सड़क के किनारे खड़े थे, सड़क किनारे खड़े कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 9755 से अनियंत्रित बाइक टकरा गई।

बाइक में सवार बनभूलपुरा निवासी इंद्रा नगर बरसाती साबरी मस्जिद के पास वार्ड नंबर 33 कफील अहमद पुत्र रईस अहमद (26) व उसका साथी मो आसिफ (23) घायल हो गए।
जहां कफील अहमद ने दम तोड़ दिया। आसिफ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन