हल्द्वानी: जेल में बंद कैदी की उपचार के दौरान मौत
हल्द्वानी : यहां हल्द्वानी उप कारागार में बंद एक कैदी की तबीयत खराब होने के बाद उपचार के दौरान मौत हुई है। बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर काशीपुर खड़कपुर देवी मंदिर निवासी 27 वर्षीय कैदी लाली सिंह बीमारी से ग्रसित था जिसे जेल प्रशासन ने 7 जुलाई को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि कैदी पर चोरी के कई मामलों में मुकदमे दर्ज थे। जो 9 सितंबर 2020 से हल्द्वानी जेल में बंद था।
जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि कैदी की मौत की सूचना जिला प्रशासन और उसके परिजनों को दे दी गई है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


