हल्द्वानी : कांग्रेसी नेता आत्महत्या मामले में आया नया मोड़ , इन लोगों पर केस दर्ज
- मामले में पुलिस ने गहनता से तफ्तीश की शुरू
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली में रहने वाले कांग्रेस नेता व पूर्व दर्जाधारी और रोडवेज कर्मचारी एचआर बहुगुणा के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है पूरे प्रकरण में मृतक के बेटे अजय की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की बहू, समधी और पड़ोसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बहुगुणा के बेटे ने अपनी पत्नी, ससुर और पड़ोस की एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पिता की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
बेटे ने आरोप लगाया है कि पिता की सम्पत्ति पर उसकी पत्नी और ससुर कब्जा करना चाहते थे। उसकी पत्नी उनके पिता से 40 लाख रुपये की मांग भी कर रही थी।
इस बीच तीनों ने उसके पिता को षड्यंत्र के तहत फंसाने की कोशिश की उसके पिता के खिलाफ पत्नी ने मुकदमा दर्ज भी कराया था। पिता पर इस तरह के आरोप लगाए गए कि वह सहन नहीं कर पाए। सदमे में उन्होंनें आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार एचआर बहुगुणा के पुत्र अजय कुमार बहुगुणा ने अपनी पत्नी अंजलि बहुगुणा, ससुर महेशानन्द कौशिक और पड़ोसन सुनिता कांडपाल के खिलाफ शिकायत दी है। अजय की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


