Haldwani News: हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता की समस्याएं सुनीं; अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हल्द्वानी के एफटीआई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं।
एफटीआई हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मिले मुख्यमंत्री, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

हल्द्वानी, 09 सितंबर 2026। Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे। एफटीआई हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए जनसमस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने जनता से प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन-समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए लोगों की समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एफटीआई हेलीपैड पर हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री के एफटीआई हेलीपैड पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, विभिन्न दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान जनहित से जुड़े विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


