हल्द्वानी: सीएम धामी ने सितारगंज सड़क हादसे में घायलों का जाना हाल , मुआवजे का किया ऐलान
सितारगंज सड़क हादसा मामला ,सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल।
हल्द्वानी। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज़ उधम सिंह नगर में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल गये, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है, उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है, साथ ही कहा कि जो भी घायल हैं उनका उपचार बेहतर ढंग से हो, इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल और ऊधम सिंह नगर को निर्देशित कर दिया गया है।
• मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹25000 तथा सभी घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा करता हूं। इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
वर्तमान में 08 मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है जिनका इलाज़ भी चल रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


