हल्द्वानी- चैतन्य पांडे ने किया कुमाऊं का नाम रोशन
हल्द्वानी। पाॅलीशीट निवासी अधिवक्ता संजय पांडे के पुत्र चैतन्य पांडे ने एनडीए में देश में चौथा स्थान प्राप्त किया। जिनकी प्रारंभिक शिक्षा निर्मला काॅन्वेंट स्कूल, काठगोदाम से की और उसके बाद राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री काॅलेज देहरादून उत्तराखंड से इंटर तक शिक्षा ग्रहण की। प्रथम अटैंप्ट में ही एनडीए में चयन हो गया। जिसका श्रेय वो अपनी कठिन मेहनत और
अपने गुरुजन एवं अपने माता पिता को देते है। इन्होंने अपने चाचा और अपने ताऊजी से प्रेरणा लेकर इस क्षेत्र में जाने की सोची जो की पूर्व में
भारतीय नौसेना में कार्यरत है।
- इसे भी पढ़ें–
- सारथी फाउंडेशन ने गरीबों को बांटे कंबल
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष कमला आर्य की सूचना पर मंगलवार को सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों ने खुटानी भीमताल पहुंचकर वहां पर रहे नेपाल मूल के निवासियों को ठंड से बचने के लिए गर्म कंबल व रजाई वितरित किए। इस दौरान कमला आर्य ने बताया कि मुझे समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि सारथी फाउंडेशन समिति गरीबों में कंबल वितरण का कार्य कर रही है। जिसके बाद संस्था से संपर्क किया और आज संस्था द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर गरीब परिवारों को ठंड से राहत प्रदान की गई। संस्था के संयोजक नवीन पन्त ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि निराश्रितों एवं असाहयो की हर संभव मदद के लिए संस्था के सभी सदस्य संकल्परत कार्य कर रहे है। इस मौके पर नवीन पंत, ज्ञानेन्द्र जोशी, दीप्ती चुफाल आदि मौजूद रहे।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें