हल्द्वानी – बनभूलपुरा दंगे के फरार वांछित एजाज कुरैशी की संपत्ति कुर्क , Video
Haldwani News : पुलिस की उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बनभूलपुरा दंगे में नामजद एजाज कुरैशी उर्फ अयाज अख्तर पुत्र हाफिज अहमद की संपत्ति की कुर्की कर दी गई है।
बनभूलपुरा दंगे में नामजद बनभूलपुरा हिंसा के फरार वांछित एजाज की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई देर रात तक पूरी हो गई है। पुलिस ने तीन घंटे तक कुर्की की कार्रवाई की। दोपहर करीब तीन बजे एसओ कालाढूंगी नंदन रावत, एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा, एसओ खनस्यूं भुवन राणा और मालधन चौकी इंचार्ज आसिफ खान सहित कई पुलिसकर्मी एजाज के घर पहुंचे। उस समय घर पर कोई नहीं था।
पुलिस ने दो कमरों के मकान में रखे बेड, सोफा, फ्रिज, टीवी, अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बर्तन आदि को जब्त किया। बाद में घर के दरवाजे और खिड़की भी निकाल लिए। इस दौरान वहां एजाज की मां और भाई सलीम पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई के बाद सामान को ट्रक पर लोड करके मलिक के बगीचा स्थित देखरेख चौकी परिसर में भेज दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


