हल्द्वानी: मकान मालिक की शर्मनाक करतूत , नहाते समय महिला का बनाया वीडियो
- विरोध करने पर महिला से की मारपीट
Haldwani News: हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मकान मालिक के बेटे द्वारा किराएदार महिला का बाथरूम में वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला ने जब युवक की इस हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई है। इसके बाद महिला ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला अपने पति और बच्चों के साथ किराए में रहती है।
जानकारी के मुताबिक मामला 4 मई का है महिला ने पुलिस को बताया कि वह सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गई थी तो मकान मालिक के बेटे ने उसका वीडियो बना लिया। महिला ने युवक को वीडियो बनाते हुए देख लिया। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी।
महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि शेर अली ने उसके साथ गाली गलौज भी की। महिला ने बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ने महिला की शिकायत मिलने के बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है और कार्यवाही की जा रही है

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


