हल्द्वानी: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत ,परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नानतिन इंडस्ट्रीज हल्दूचौड़ के समीप रेलवे ट्रैक पर बुधवार को प्रातः 6 बजे के आसपास एक लगभग 26 वर्षीय युवक का शव लोगों ने देखा। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी किसी व्यक्ति ने पुलिस को दी।
सूचना के बाद घटनास्थल पहुंचकर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार युवक की पहचान राजू जोशी (26) पुत्र तारादत्त जोशी निवासी गोपीपुरम हल्दूचौड़ जिला नैनीताल के रूप में हुई। घटना से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, हादसा कैसे हुआ इसकी गहनता के साथ तफ्तीश की जा रही है
घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन