हल्द्वानी: यहां लालकुआं में दर्दनाक हादसा , ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद अंतर्गत लालकुआं क्षेत्र में सुबह सुबह दर्दनाक हादसा।

यहां लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट के पास एक ट्रक ने राहगीर को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने ट्रक संख्या यूके04सीए /2969 को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं ट्रक चालक मौके से फरार है।
बताया जा रहा है कि हाईवे पर खड़ा ट्रक बैक कर रहा था इस दौरान दौरान राहगीर चपेट में आ गया। मृतक की शिनाख्त उधम सिंह नगर दिनेशपुर में निवासी 22 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है।
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया ।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


