Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू

बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल जनपद में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, ड्रोन निगरानी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्श

नैनीताल जनपद में बकरीद पर्व को लेकर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया।

ख़बर शेयर करें -


SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० का सख्त रुख: फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन से अराजक तत्वों में खौफ, आम जनता में सुरक्षा का भाव


नैनीताल/हल्द्वानी। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण, सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। जनपद के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों सहित पूरे जिले में पुलिस, पीएसी (PAC) और क्यूआरटी (QRT) की तैनाती की गई है।
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं। एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर रहा है, जिससे आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत हो रहा है।
एसएसपी नैनीताल ने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर पर्व के दौरान सुरक्षा, यातायात, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पूरे जनपद में सघन चेकिंग और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरों के माध्यम से प्रमुख स्थानों—जैसे बाजार, मुख्य मार्ग, पार्क, पर्यटक स्थल, झील, घाट और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों—की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को 24×7 सक्रिय रखते हुए भ्रामक पोस्ट, अफवाह या सांप्रदायिक टिप्पणी करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू को लगातार मुस्तैद रहने को कहा गया है, ताकि पर्व के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। साथ ही धार्मिक स्थलों—मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा एवं चर्च—की विशेष सुरक्षा और नियमित चेकिंग के निर्देश भी दिए गए हैं।
जनपद में पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त, सत्यापन अभियान और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। होटल, ढाबों, धर्मशालाओं एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
उक्त बैठक में एसपी नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, सीओ नैनीताल अंजना, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार सहित सभी थाना प्रभारी, अभिसूचना इकाई, प्रतिसार निरीक्षक, PRO एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कुल 03 एसपी, 04 सीओ, 14 SHO/SO, 75 SI/ASI, 254 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 02 कंपनी पीएसी, 05 फायर टीम, 04 ड्रोन टीम और 02 SDRF टीमों को तैनात किया गया है।
पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनमानस में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना तथा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले तत्वों के हौसलों को पूरी तरह पस्त करना है। हाई-टेक निगरानी और मजबूत इंटेलिजेंस नेटवर्क के माध्यम से पूरे जनपद में स्थिति पर पल-पल नजर रखी जा रही है।

ईद-उल-जुहा नमाज को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू
नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में 28 मई 2026 को ईद-उल-जुहा की नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सुबह 05:00 बजे से अग्रिम आदेश तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इस दौरान गौलापुल बनभूलपुरा से ताज चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा से बनभूलपुरा, मंगलपड़ाव से घास मंडी मार्ग, तिकोनिया–एसडीएम कोर्ट–प्रेम टाकीज मार्ग सहित इंद्रानगर फाटक से मंडी गेट तक के सभी मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
वाहन चालकों को तीनपानी–गौराबाईपास रोड के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई
ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bakrid 2026 Eid ul Adha Flag March Law and Order Nainital police PAC Deployment QRT Security Arrangement Uttarakhand News

Related Stories

Symbolic image of a leopard in forest near a village in Pauri Garhwal Uttarakhand Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
Nainital Betalghat Kosi River SDRF team conducting search operation for missing teenager Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
Ramnagar degree college principal threat case, three accused in police custody Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य की शिष्टाचार भेंट। Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Symbolic image of a leopard in forest near a village in Pauri Garhwal Uttarakhand Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश

  • Nainital Betalghat Kosi River SDRF team conducting search operation for missing teenager Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद

  • Ramnagar degree college principal threat case, three accused in police custody Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य की शिष्टाचार भेंट। Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,718)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,542)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (745)
  • देहरादून (11,354)
  • नैनीताल (6,591)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (315)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा