लालकुआं: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लालकुआं (नैनीताल): समाज में आत्महत्या की प्रवृत्ति चिंता का सबब बनते जा रही हैं, वर्तमान डिजिटलीकरण के इस दौर में विशेषकर युवाओं का आत्महत्या का बढ़ता ग्राफ गंभीर चिंतनीय विषय है।
नगर के वार्ड नंबर तीन निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक की तीन बेटियां हैं। उसकी मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार की रात को वार्ड नंबर तीन निवासी सचिन उम्र 30 वर्ष ने अपने कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजनों को पता चला तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता श्रीपाल नगर पंचायत लालकुआं में सफाई नायक हैं। मृतक युवक की तीन मासूम पुत्रियां है। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बता दें कि गत दिवस शिवालिक पुरम आवासी कॉलोनी में हाई स्कूल के छात्र ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


