Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Champawat: टनकपुर में भव्य जनसेवा शिविर, 3636 से अधिक लोगों को मिला सीधा लाभ
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat: टनकपुर में भव्य जनसेवा शिविर, 3636 से अधिक लोगों को मिला सीधा लाभ

Mohan Chandra Joshi December 21, 2025
ख़बर शेयर करें -

राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत टनकपुर में भव्य जनसेवा शिविर, 3636 से अधिक लोगों को मिला सीधा लाभ

न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह की अध्यक्षता में टनकपुर जनसेवा शिविर, हजारों ग्रामीण लाभान्वित*

Champawat News- न्याय पंचायत मोहनपुर स्थित गांधी मैदान, टनकपुर में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी एवं जनोन्मुखी योजना “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत बहुद्देशीय जनसेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह, न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय रहे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शासन एवं प्रशासन को सीधे आमजन के द्वार तक पहुंचाना, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी लाभ उपलब्ध कराना तथा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में 30 से अधिक विभागों द्वारा एक ही छत के नीचे सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। मौके पर ही 183 लोगों के मनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए, 22 बीपीएल प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 04 वृद्धा/विधवा पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सेवाएं, आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक परामर्श एवं औषधि वितरण, कृषि विभाग द्वारा बीज, उर्वरक एवं कृषि योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त जांच एवं परामर्श, श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीकरण, खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड सुधार एवं केवाईसी, एसबीआई आरसेटी द्वारा स्वरोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण, सहकारिता विभाग द्वारा ऋण एवं सहकारी योजनाएं, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य परीक्षण एवं योजनाओं की जानकारी, उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार एवं लघु उद्योग स्थापना संबंधी मार्गदर्शन तथा पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत से जुड़ी विकास योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद

इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण, सैनिक कल्याण, नगर पालिका, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन, साइबर अपराध जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान, आधार कार्ड निर्माण/संशोधन एवं समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पंजीकरण जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

कुल मिलाकर शिविर के माध्यम से 3636 से अधिक लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिला।

शिविर के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह, न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय ने विभिन्न स्टालों पर प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों, स्वरोजगार से जुड़े कार्यों एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन, प्राप्त लाभ एवं समस्याओं के निस्तारण की स्थिति के बारे में फीडबैक भी लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा 100 से अधिक आवेदन पत्रों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता से सुना गया, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण शिविर स्थल पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसेवा शिविरों का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का वास्तविक और स्थायी समाधान करना है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर

इस अवसर पर न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, जिला न्यायाधीश अनुज कुमार सांगल, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, प्रभारी जिला न्यायाधीश ऊधमसिंह नगर आशुतोष मिश्रा, सचिव डीएलएसए ऊधमसिंह नगर योगेन्द्र कुमार सागर, सचिव डीएलएसए चम्पावत भावदीप रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Champawat Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फाइल फोटो, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड में बारिश से गिरते तापमान और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • शिक्षा

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक, डिग्री कॉलेजों में निर्माण कार्यों और कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर चर्चा। Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फाइल फोटो, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

  • उत्तराखंड में बारिश से गिरते तापमान और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान

  • उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,788)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,549)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,013)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,392)
  • नैनीताल (6,600)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,228)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,170)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (533)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ