Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अक्षय तृतीया पर हरिद्वार में भव्य आयोजन: सीएम धामी ने गंगा घाट का लोकार्पण कर संतों का लिया आशीर्वाद
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

अक्षय तृतीया पर हरिद्वार में भव्य आयोजन: सीएम धामी ने गंगा घाट का लोकार्पण कर संतों का लिया आशीर्वाद

अक्षय तृतीया पर हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा घाट का लोकार्पण कर संतों का आशीर्वाद लिया और चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
Mohan Chandra Joshi April 19, 2026
ख़बर शेयर करें -

स्वामी परमानन्द गिरि की 71वीं संन्यास जयंती पर कार्यक्रम, चारधाम यात्रा को लेकर सरकार की तैयारियों का भी किया उल्लेख

हरिद्वार, 19 अप्रैल 2026। पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री अखंड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और देशभर से पहुंचे संत-महात्माओं व श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन केवल एक घाट के लोकार्पण तक सीमित नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के जीवन को तप, त्याग और साधना का प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए कहा कि उनके विचार समाज को सेवा, करुणा और मानव कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साध्वी ऋतम्भरा के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य समाज को सही दिशा देता है और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत बनाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने श्रीराम मंदिर, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसे प्रमुख परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत केदारखंड और मानसखंड मंदिर क्षेत्रों का विकास, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर और यमुनातीर्थ के पुनरुद्धार जैसे कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज’ की स्थापना भी की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता लागू करने, धर्मांतरण विरोधी कानून और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जैसे कदम प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए उठाए गए हैं। उन्होंने सभी से संतों के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के शुभारंभ का भी उल्लेख करते हुए कहा कि आज अक्षय तृतीया के दिन मां गंगा और मां यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाया जाए, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी समेत देशभर से अनेक संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haridwar News- Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking uttarakhand morning post latest news Uttarakhand Morning Post Live Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
बागेश्वर प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र। Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
मानसून, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
हल्द्वानी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर आसान; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर आसान; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
देहरादून में रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों के इलाज का जिम्मा जिला प्रशासन ने उठाया, डीएम का बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों के इलाज का जिम्मा जिला प्रशासन ने उठाया, डीएम का बड़ा फैसला

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत
    • उत्तराखंड
    • मौसम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत

  • बागेश्वर प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र। Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार

  • मानसून, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश

  • हल्द्वानी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश

  • रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर आसान; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर आसान; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,821)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,441)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (675)
  • देहरादून (10,888)
  • नैनीताल (6,394)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (962)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,082)
  • यात्रा (405)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (710)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (614)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,360)
  • हरिद्वार (900)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर आसान; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर आसान; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज