Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों के इलाज का जिम्मा जिला प्रशासन ने उठाया, डीएम का बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों के इलाज का जिम्मा जिला प्रशासन ने उठाया, डीएम का बड़ा फैसला

दुर्लभ (रेयर) बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के उपचार को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने संवेदनशील और ठोस पहल की है। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट किया कि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी बच्चे के इलाज में बाधा नहीं बनने दी जाएगी। आरबीएसके के तहत चिन्हित 16 बच्चों के उपचार की नियमित मॉनिटरिंग के साथ आवश्यकता पड़ने पर राइफल क्लब फंड से भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
देहरादून में रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

आरबीएसके के तहत चिन्हित 16 बच्चों के उपचार की हुई समीक्षा, अतिरिक्त खर्च होने पर राइफल क्लब फंड से मिलेगी आर्थिक सहायता; डीएम ने समयबद्ध इलाज और हरसंभव सहयोग के दिए निर्देश।

देहरादून, 18 जुलाई, 2026: जनपद देहरादून में दुर्लभ (रेयर) बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समयबद्ध एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत चिन्हित बच्चों के उपचार, आर्थिक सहायता, रेफरल प्रक्रिया तथा उपचार की प्रगति का विस्तृत परीक्षण किया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने अवगत कराया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत जनपद में अब तक 16 बच्चों का चिन्हीकरण किया गया है, जो विभिन्न दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित हैं। इन बच्चों का उपचार देश के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा संस्थानों में प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों के उपचार में अत्यधिक व्यय होता है तथा कई मामलों में उपचार की अवधि भी लंबी होती है, जिसके कारण निरंतर आर्थिक सहयोग की आवश्यकता रहती है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र बच्चे के उपचार की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। उन्होंने कहा कि आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति, अनुमोदन, रेफरल एवं वित्तीय सहायता से संबंधित समस्त औपचारिकताएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं ताकि बच्चों का उपचार बिना किसी बाधा के जारी रह सके।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि आरबीएसके योजना के अंतर्गत उपलब्ध सहायता के उपरांत भी उपचार पर अतिरिक्त धनराशि व्यय होती है, तो ऐसे मामलों में जिला प्रशासन द्वारा राइफल क्लब फंड से आवश्यक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार प्रभावित नहीं होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर एवं दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, अभिभावकों के साथ सतत संपर्क बनाए रखा जाए तथा शासन स्तर पर आवश्यक स्वीकृतियां एवं सहायता समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराई जाए।
बैठक में प्रत्येक बच्चे के उपचार की वर्तमान स्थिति, आर्थिक सहायता की उपलब्धता, रेफरल प्रक्रिया, चिकित्सकीय प्रगति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी बच्चे के उपचार में किसी प्रकार की प्रशासनिक अथवा वित्तीय बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #DMDehradun #Healthcare #RareDisease #RBSK #UttarakhandNews

Related Stories

मानसून, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
हल्द्वानी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर आसान; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर आसान; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
Pithoragarh News: चंद्रशेखर भट्ट 'चन्नू' परिजनों के साथ, बस्तड़ी गांव में निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने के बाद। Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • राजनीति

Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
Haldwani News: हरेला पर्व के अवसर पर नटराज डांस एकेडमी में निदेशक वंदना शर्मा, विद्यार्थी और अभिभावक कार्यक्रम के दौरान। Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
बागेश्वर में प्रधानाचार्य की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मानसून, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश

  • हल्द्वानी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश

  • रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर आसान; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर आसान; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

  • देहरादून में रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों के इलाज का जिम्मा जिला प्रशासन ने उठाया, डीएम का बड़ा फैसला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों के इलाज का जिम्मा जिला प्रशासन ने उठाया, डीएम का बड़ा फैसला

  • Pithoragarh News: चंद्रशेखर भट्ट 'चन्नू' परिजनों के साथ, बस्तड़ी गांव में निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने के बाद। Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • राजनीति

    Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,819)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,440)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (675)
  • देहरादून (10,888)
  • नैनीताल (6,394)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (961)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,081)
  • यात्रा (405)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (710)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (614)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,360)
  • हरिद्वार (899)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर आसान; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर आसान; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Dehradun News: रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों के इलाज का जिम्मा जिला प्रशासन ने उठाया, डीएम का बड़ा फैसला Dehradun News: रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों के इलाज का जिम्मा जिला प्रशासन ने उठाया, डीएम का बड़ा फैसला Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल