देहरादून- मसूरी रोड पर खाई में गिरी इनोवा , एक युवक की मौत- युवती गंभीर घायल
पुलिस एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
देहरादून। यहां मसूरी रोड पर एक इनोवा वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वाहन में 2 लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
आज प्रातः जनपद नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि हाथीपांव मसूरी रोड में एक इनोवा वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे 02 लोगों के सवार होने की संभावना है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे जिसमे एक लड़की व एक लड़का सवार थे, जो रात्रि में मसूरी घूमने के लिए आए थे। हाथीपांव मसूरी रोड के पास वाहन अनियंत्रित हो गया जिससे वह लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई व लड़के की मौके पर मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर उक्त लड़की सिमरन उम्र 24 वर्ष निवासी लक्ष्मण पार्क कृष्णा नगर दिल्ली को खाई से रेस्क्यू कर घायल अवस्था में बाहर निकाला गया व उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत मृत युवक नाम रजत सचदेव पुत्र श्री मनोज कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी गांधी पार्क कृष्णा नगर दिल्ली के शव को गहरी खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


