गौरव के पल: भारत की बेटियों ने वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई , देश भर में जश्न का माहौल
नई दिल्ली। भारत की अंडर-19 महिला टीम ने शैफाली वर्मा की अगुवाई में अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ हुए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की और अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने भारत को वर्ल्ड कप जीतने के लिए सिर्फ 69 रनों का टारगेट दिया था। जिसे भारत ने सिर्फ 14 ओवर में पूरा कर लिया। भारत ने 3 विकेट खोकर 69 रन बनाए और इतिहास रच दिया। महिला क्रिकेट में यह पहली बार है जब भारत ने कोई वर्ल्ड कप जीता है। आईसीसी द्वारा पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया और भारत ने इसे अपने नाम कर लिया। भारत की इन बेटियों को देश भर से बधाई मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस जीत पर भारतीय महिला टीम को शुभकामनाएं दी है।
वहीं सोशल प्लेटफार्म पर भी लोग देश की इन बेटियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं कई दिग्गज हस्तियों ने महिला क्रिकेट टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
Rudraprayag News: घास लेने गई महिला उफनते गदेरे में बही, डेढ़ घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव
Haridwar News: कांवड़ मेले में SDRF की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, कांगड़ा घाट पर 7 श्रद्धालुओं की बचाई जान