लालकुआं – सेंचुरी पल्प एंड पेपर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस ,सीईओ विजय कौल ने फहराया तिरंगा
लालकुआं (नैनीताल ): सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर संस्थान में 77वें स्वतन्त्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कारखाने के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कौल ने ध्वजारोहण कर झंडे की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में प्रबन्धन वर्ग, आम कर्मचारीगण एवम श्रम संगठनों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कौल ने अपने सम्बोधन में संस्थान के विकास में टीम वर्क की भावना तथा एकजुट होकर संस्थान के विकास में कार्य करने को कहा। समस्त सेन्चुरी परिवार को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान कारखाने के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एचआर एंड आईआर) ए पी पांडे, परितोष राय ,अमित गंगवाल, अरविंद त्यागी ,संजय यादव ,नरेश चंद्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कारखाना प्रबंधक एसके बाजपेई ने किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


