मिसाल: 15 सालों से सर्द रातों में गरीबों को कंबल- रजाई बांटने निकलता है यह समाजसेवी
लालकुआं। क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी कमलेश चंदोला पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी गरीब असहाय बेघर लोगों को कंबल और रजाई वितरण में जुटे हुए हैं। हाड़कंपाती सर्दी के बीच चंदोला की यह मुहिम गरीब असहाय लोगों के लिए वरदान बनी हुई है। बता दें कि लालकुआं विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी कमलेश चंदोला अपनी निस्वार्थ सेवा भाव के चलते समाज में एक अलग पहचान रखते हैं तमाम सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी के अलावा पिछले 15 वर्षों से वह सर्दी के सीजन में नियमित रूप से गरीब बेघर लोगों को कंबल और रजाई का वितरण कर रहे हैं।
सर्दी का सीजन शुरू होते ही वह हर वर्ष अपने गोदाम में हजारों की संख्या में रजाई और कंबल भर देते हैं। जिसके बाद कंप कपाती सर्दी के बीच वह रातों को सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन ,बस अड्डा समेत झुग्गी बस्तियों को निकल पड़ते हैं और जो भी उन्हें राहगीर असहाय गरीब मिलता है उसे कंबल और रजाई ओढ़ाकर ठंड से बचाने का प्रयास करते हैं। उनकी इस निस्वार्थ मुहिम में उनकी धर्मपत्नी भी सहायक बनी हुई है।

हालांकि कमलेश चंदोला अपने द्वारा किए जा रहे मदद के इन कार्यों को मीडिया में उजागर करने से बचे रहते हैं। लेकिन जब हमने उनसे कहा कि समाज सेवा के इन कार्यों को मीडिया के द्वारा प्रकाशित किए जाने से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। तब जाकर कमलेश चंदोला ने बताया कि इस वर्ष नवंबर से लेकर अब तक वह लगभग 500 कंबल रजाई का वितरण कर चुके हैं तथा अभी जनवरी अंत तक 500 रजाई का वितरण और करेंगे। उन्होंने बताया हर वर्ष उनका सर्दी के सीजन में जरूरतमंदों को एक हजार से ऊपर कंबल रजाई वितरण का लक्ष्य रहता है। उन्होंने बताया जरूरतमंदों की मदद कर उन्हें विशेष सुखद अनुभूति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा ईश्वरी कृपा बनी रही तो वह आजीवन समाज सेवा के इस कार्य को और तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें