देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति पर मुख्यमंत्री का आभार जताया
Dehradun News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक खजान दास, किशोर उपाध्याय, सहदेव पुंडीर, आशा नौटियाल, रेनू बिष्ट, बृजभूषण गैरोला, शक्तिलाल शाह ने मुलाकात कर अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इधर प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिला महानगर देहरादून के पदाधिकायिं ने अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच कराये जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिला महानगर देहरादून के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि बेटी अंकिता भंडारी के माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सीएम धामी का सीबीआई जांच का निर्णय सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर देहरादून सीएम का आभार व्यक्त करता है।
इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महामंत्री निकुंज गुप्ता, राहुल अग्र्रवाल, कोषाध्यक्ष तजेन्द्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


