Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand : फर्जी अपहरण का पुलिस ने चंद घंटो में किया पर्दाफाश , पढ़िए सनसनीखेज खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand : फर्जी अपहरण का पुलिस ने चंद घंटो में किया पर्दाफाश , पढ़िए सनसनीखेज खुलासा

Mohan Chandra Joshi May 26, 2024
ख़बर शेयर करें -

पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए युवक ने रची अपने भाई के अपहरण की साजिश

Haridwar News: हरिद्वार जिले की लक्सर कोतवाली पुलिस ने अपहरण मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में अपहरण का पूरा मामला फर्जी निकला। युवक ने गांव के लोगों से पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अपने भाई के अपहरण की साज़िश रच डाली। और पुलिस में झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया साथ ही दबाब बनाने के लिए कोतवाली का घेराव भी करवा दिया। पुलिस ने जांच करते हुए 12 घंटे के भीतर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

यहां लक्सर के प्रतापपुर गांव निवासी युवक ने अपने गांव के 6 लोगों को फंसाने के लिए अपने भाई के अपहरण का षड़यंत्र रचकर साजिश रच डाली। जल्द खुलासा कराने के लिए सैकड़ों लोगों के साथ कोतवाली का घेराव कराया, वहीं पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई और फर्जी तरीके से अपहरण हुए युवक के साथ उसके भांजे को पुलिस ने हिरासत में कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस टीम के द्वारा किए गए शानदार वर्कआउट पर सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती

पूरे घटनाक्रम के मुताबिक 25 मई— 2024 को वादी कुलदीप निवासी प्रतापपुर लक्सर ने कोतवाली पर तहरीर देकर अपने ही गांव के दिनेश, अरविन्द, चांदवीर, गुड्डू, भोला व मंगलू पर अपने भाई मोहित उर्फ टीनू के साथ 24 मई को मारपीट कर उसका अपहरण करने का आरोप लगाया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने लिया त्वरित एक्शन
प्रकरण दो अलग-अलग जातियों से जुड़े परिवारों के बीच चल रहे पुराने विवाद से जुड़ा होने के कारण बेहद गंभीर प्रवृत्ति का था। मामले की जानकारी होते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा तत्काल सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में टीमें गठित कर मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल जाकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने तथा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों को खंगालते हुये अपह्रत व घटना से सम्बन्धित अन्य लोगों की मोबाइल लोकेशन की जांच पड़ताल शुरु की गयी तो घटना में संदिग्धता प्रतीत हुई। विभिन्न कड़ियां जोड़ते हुए अपहृत तक पहुंचने में जुटी टीम को जानकारी मिली कि अपह्रत अपने भांजे दर्शन के साथ था और मोबाइल बन्द होने से पूर्व भी मामा-भांजे की लोकेशन एक स्थान पर पायी गयी। लगातार प्रयासों के बाद अपह्रत मोहित को उसके भांजे दर्शन के घर जियापोता कनखल हरिद्वार से सकुशल बरामद किया गया।
बरामदगी से सामने आया षड़यंत्र-
लक्सर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि पूछताछ में मोहित ने बताया​ कि 24 मई की रात्रि में उसका चांदवीर व गुड्डू के साथ जेसीबी मशीन के शीशे टूटने को लेकर हुए विवाद में विपक्षी पर दबाव बनाने के लिए व अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची। अपहरण की साजिश भाई कुलदीप व दर्शन के साथ मिलकर बनाई। विवाद के पश्चात मोहित अपने भांजे दर्शन के साथ उसकी गाड़ी से जियापोता जाकर छिप गया। इसके बाद अन्य परिजनों व गांव के साथ मिलकर अपने भाई मोहित के अपहरण करने की अफवाह फैलाकर मुकदमा दर्ज कर विपक्षीगण के गिरफ्तारी का दबाव बनाने का प्रयास किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: एनकॉर्ड समिति की बैठक में डीएम सख्त, नशे की रोकथाम को लेकर दिए निर्देश

पूछताछ व जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अपहरण व फायरिंग की सूचना झूठी पायी गयी है। वादी मुकदमा कुलदीप व घटना की साजिश में सम्मिलित मोहित व दर्शन उपरोक्त के विरुद्व पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुये मुकदमा उपरोक्त में भी नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
सीओ लक्सर निहारीका सेमवाल, कोतवाल लक्सर राजीव रौथाण, एसएसआई मनोज गैरोला, एसआई कमलकांत रतूड़ी, लोकपाल परमार, रियाज अली, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल मदन वर्मा, इन्द्र सिह, अनुप पोखरियाल का सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haridwar News Uttarakhand : फर्जी अपहरण का पुलिस ने चंद घंटो में किया पर्दाफाश पढ़िए सनसनीखेज खुलासा

Related Stories

रामनगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
जिलाधिकारी मनीष कुमार चंपावत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण करते हुए Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना से लाभान्वित छात्राओं से संवाद करते हुए Rudraprayag News: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की छात्राओं से डीएम का संवाद, करियर पर फोकस
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की छात्राओं से डीएम का संवाद, करियर पर फोकस

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में EVM वेयरहाउस का निरीक्षण करते हुए Haldwani News: राजनीतिक दलों की मौजूदगी में EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: राजनीतिक दलों की मौजूदगी में EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में ‘रिफॉर्म उत्सव’ की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक Almora News: ‘रिफॉर्म उत्सव’ को लेकर नागरिकों और संस्थाओं से मांगे जाएंगे प्रशासनिक सुधारों के सुझाव
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: ‘रिफॉर्म उत्सव’ को लेकर नागरिकों और संस्थाओं से मांगे जाएंगे प्रशासनिक सुधारों के सुझाव

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रामनगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा

  • कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती

  • जिलाधिकारी मनीष कुमार चंपावत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण करते हुए Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश

  • जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना से लाभान्वित छात्राओं से संवाद करते हुए Rudraprayag News: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की छात्राओं से डीएम का संवाद, करियर पर फोकस
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की छात्राओं से डीएम का संवाद, करियर पर फोकस

  • अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में EVM वेयरहाउस का निरीक्षण करते हुए Haldwani News: राजनीतिक दलों की मौजूदगी में EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: राजनीतिक दलों की मौजूदगी में EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,402)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,504)
  • खेल (365)
  • चंपावत (997)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (726)
  • देहरादून (11,195)
  • नैनीताल (6,511)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,189)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश Rudraprayag News: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की छात्राओं से डीएम का संवाद, करियर पर फोकस Rudraprayag News: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की छात्राओं से डीएम का संवाद, करियर पर फोकस Haldwani News: राजनीतिक दलों की मौजूदगी में EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण Haldwani News: राजनीतिक दलों की मौजूदगी में EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण