Earthquake: उत्तराखंड में यहां सुबह- सुबह भूकंप के झटके
जान -माल के नुकसान की कोई खबर नहीं
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई
प्रशासन अलर्ट , लोगों से एतिहाद बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
Bageshwar News- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शुक्रवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है। भूकंप का समय सुबह 07:48:37 बजे दर्ज किया गया, जबकि इसका केंद्र 30.05 उत्तरी अक्षांश और 80.05 पूर्वी देशांतर पर, लगभग 10 किमी की गहराई में स्थित रहा।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के बाद प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभी तक जनपद के किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमों को तैयार रखा गया है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वह घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
वहीं किसी भी असामान्य स्थिति या नुकसान की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को देने को कहा गया है। जिले की सभी तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्तमान में भूकंप से किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


