उत्तराखंड: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
चारगांव रोड पर डंपर खाई में गिरा, हादसे में चालक और ग्रामीण की मौत
ब्रेक फेल और चढ़ाई न चढ़ पाने के कारण डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे गिरा
पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तत्काल राहत कार्य
टिहरी गढ़वाल, 2 अप्रैल 2026: जिले के ग्राम क्यारी के पास चारगांव वाली रोड पर एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। हादसे में डंपर चालक और एक ग्रामीण की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK09CA-0639 अभिषेक राणा का है, जिसे उसका चालक सूरज राठौड़ (उम्र लगभग 44 वर्ष, निवासी बेहराईच, उत्तर प्रदेश) चला रहा था। उसके साथ गांव का गजेन्द्र रांगड़ (उम्र लगभग 36 वर्ष, निवासी ग्राम रौणिया) भी मौजूद था।
चालक माल खाली कर वापस आ रहा था, तभी वाहन क्यारी गांव के ऊपर चारगांव वाली रोड के मंदिर के पास ब्रेक न लगने और चढ़ाई न चढ़ पाने के कारण अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।
पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत राहत और बचाव कार्य किया गया। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंचायत नामा की कार्यवाही जारी है।
मृतकों की पहचान:
सूरज राठौड़, निवासी बेहराईच, उत्तर प्रदेश, उम्र लगभग 44 वर्ष – वाहन चालक
गजेन्द्र सिंह रांगड़, पुत्र स्व धन सिंह रांगड़, निवासी ग्राम रौणिया, उम्र लगभग 36 वर्ष
प्राथमिक पुलिस जांच में ब्रेक फेल होने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


