Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चालक कल्याण समिति का गठन, हुकम सिंह कोरंगा बने अध्यक्ष- Nainital News
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

चालक कल्याण समिति का गठन, हुकम सिंह कोरंगा बने अध्यक्ष- Nainital News

Mohan Chandra Joshi September 14, 2025
ख़बर शेयर करें -

बैठक में छलका वाहन चालकों का दर्द, बीमा सुरक्षा और वेतन नियमितीकरण की रखी मांग

शांतिपुरी/बिंदुखत्ता/लालकुआं।
नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपद के सैकड़ों वाहन चालकों ने शनिवार को इमलीघाट मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में लंबे समय से उपेक्षित वाहन चालकों की समस्याओं को विस्तार से रखा गया और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। बैठक का सबसे अहम निर्णय चालक कल्याण समिति का गठन रहा, जिसके अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से हुकम सिंह कोरंगा को चुना गया।

बैठक के दौरान वाहन चालकों ने अपने जीवन की कठिनाइयों को साझा करते हुए कहा कि वे दिन-रात कठिन परिश्रम करते हैं, लेकिन उन्हें हर महीने नियमित वेतन नहीं मिलता। बीमार पड़ने पर किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिलती, जिससे उनका जीवन संकट में आ जाता है। सबसे बड़ी समस्या बीमा प्रणाली की बताई गई। चालकों ने कहा कि अधिकांश वाहन मालिक केवल थर्ड पार्टी बीमा करवाते हैं, जिसके कारण दुर्घटना में चालक की मृत्यु होने पर परिवार को बीमा कंपनी की ओर से अनुमन्य दो लाख रुपये का लाभ भी नहीं मिलता। परिणामस्वरूप मृतक चालक का परिवार अचानक आर्थिक संकट में डूब जाता है और सड़क पर आ जाता है। इस पीड़ा को सुनाते हुए कई चालक भावुक होकर रो पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच

बैठक में यह मांग जोर-शोर से उठाई गई कि जिस तरह वाहन का बीमा अनिवार्य है, उसी प्रकार चालकों का विशेष दुर्घटना बीमा भी परिवहन विभाग के माध्यम से अनिवार्य किया जाना चाहिए। चालकों ने सरकार से अपील की कि उनके कल्याण के लिए ठोस योजना बने, ताकि उनके परिवार सुरक्षित रह सकें और उन्हें सम्मानजनक जीवन मिल सके।

इस मौके पर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने भी विचार रखे। समाजसेवी पियूष जोशी ने कहा कि वाहन चालकों और मालिकों की आजीविका एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने बतौर संरक्षक बताया कि चालकों को एकमत होकर गोला संघर्ष समिति और डंपर एसोसिएशन जैसे संगठनों के साथ मिलकर संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वाहन मालिकों को अच्छा मुनाफा होगा तो उसी का अनुपातिक लाभ चालकों को भी अवश्य मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने भविष्य में एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता लाखन सिंह मेहता ने कहा कि वाहन चालकों को गोला चलने के समय वाहन मालिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ी कारोबारी लॉबी के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए चालक और स्वामी दोनों का एकजुट होना बेहद जरूरी है। “जब वाहन मालिकों को अच्छा रेट मिलेगा तभी वे चालक की सैलरी में बढ़ोतरी कर पाएंगे,”।
बैठक में समिति का औपचारिक गठन किया गया। संरक्षक मंडल में सामाजिक कार्यकर्ता पियूष जोशी, समाजसेवी लाखन सिंह मेहता, वरिष्ठ पत्रकार जीवन जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा को शामिल किया गया। अध्यक्ष पद पर हुकम सिंह कोरंगा का चुनाव किया गया, जबकि अन्य पदों पर दोनों जनपदों के चालकों को समान रूप से कार्यकारी और सक्रिय सदस्य नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चालक और मालिकों के बीच शालीन एवं ईमानदार व्यवहार बनाए रखा जाएगा। समिति का मानना है कि जब मालिक को लाभ होगा तभी चालक को भी समय पर वेतन और अन्य सुविधाएं मिल पाएंगी। हालांकि, यदि किसी चालक को समय पर वेतन नहीं मिलता है, तो वह मामला समिति के समक्ष रखा जाएगा और समिति उस पर उचित निर्णय लेगी।
अंत में यह भी तय किया गया कि समिति का जल्द ही पंजीकरण कराया जाएगा। इसके बाद एक मांग पत्र लेबर कमिश्नर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा जाएगा। इस मांग पत्र में चालकों की बीमा सुरक्षा, नियमित वेतन और उनके कल्याण हेतु नीतिगत कदम उठाने की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी।
बैठक ने यह संदेश दिया कि यदि सरकार और समाज दोनों वाहन चालकों की समस्याओं की ओर गंभीरता से ध्यान दें, तो उनके जीवन में बड़ा सुधार संभव है। यह समिति आगे चलकर चालकों के अधिकारों की रक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में भारी बारिश के चलते 18 अगस्त को स्कूल बंद Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • शिक्षा

Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
उत्तराखंड में 17 से 23 अगस्त तक मौसम का पूर्वानुमान Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
17 से 23 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान जन समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनते हुए Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में भारी बारिश के चलते 18 अगस्त को स्कूल बंद Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम
    • शिक्षा

    Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  • उत्तराखंड में 17 से 23 अगस्त तक मौसम का पूर्वानुमान Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती

  • 17 से 23 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,159)
  • उधमसिंह नगर (1,319)
  • क्राइम (3,471)
  • खेल (359)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (448)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (703)
  • देहरादून (11,077)
  • नैनीताल (6,464)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,146)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,152)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (636)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही