उत्तरकाशी: नौगांव-पुरोला मार्ग पर कार खाई में गिरी, हादसे में चालक की मौत
मंजियाली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी अल्टो कार, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी: नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर मंजियाली के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चला कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, 27 मार्च को पुरोला जा रही अल्टो कार संख्या UK 07K 0243 मंजियाली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार चालक विशन लाल अपनी पत्नी और बच्चों को बर्निगाड़ छोड़कर पुरोला जा रहा था। जैसे ही वह नौगांव से लगभग दो किलोमीटर आगे मंजियाली के पास पहुंचा, उसकी कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विशन लाल हादसे में मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह कार में अकेले ही सवार था और पुरोला में मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने घटना स्थल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। चालक की मौत से गांव में मातम पसर गया है और पत्नी व बच्चों की हालत बेहद दुखद बताई जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


