Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी – काठगोदाम जनसंवाद शिविर में DM वंदना ने सुनी जनसमस्याएं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी – काठगोदाम जनसंवाद शिविर में DM वंदना ने सुनी जनसमस्याएं

Mohan Chandra Joshi August 16, 2024
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News: मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 10 तक हेतु शीशमहल रामलीला ग्राउन्ड काठगोदाम में आयोजित जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर मे लोगों द्वारा विद्युत ,सडक, पानी, आयुष्मान कार्ड, पेंशन,स्ट्रीट लाईट,आधार कार्ड तथा राशन कार्ड सम्बन्धित शिकायतें आई जिनका सम्बन्घित विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर समस्याओं का त्वरित निदान किया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि इस प्रकार के कैम्प अन्य वार्डो में भी लगाये जायेंगे ताकि लोगों की समस्या का समाधान मौके पर हो और आमजनता को कार्यालयों में भटकना ना पड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजनता की छोटी-छोटी समस्यायें अधिकारी अपने स्तर से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शिविर मे लगभग 40 राज्य आन्दोलनकारियों ने कहा कि उनके द्वारा आन्दोलन में प्रतिभाग किया गया लेकिन उन लोगों का नाम नही आने से लाभ से वंचित हो गये है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के जितने भी राज्य आन्दोलनकारियों का सूची से नाम छूट गया है उसकी जांच की जायेगी, जांच होने के पश्चात ही शासनादेश के अनुसार राज्य आन्दोलनकारियों की समस्या का समाधान होगा।

जनसंवाद शिविर में लोगों द्वारा सडकों पर गडडे की शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में सडको पर गडडे है उन स्थानों पर अस्थाई कार्य कर गडडे तत्काल भरे जांए। उन्होंने कहा वर्षाकाल समाप्त होने के पश्चात स्थाई कार्य किये जांए। शिविर में लोगों द्वारा बताया गया कि उनके वार्ड में अधिकांश स्ट्रीट लाईटें खराब है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि 10 दिनों के भीतर शहर की सभी स्ट्रीट लाईटें ठीक कर ली जाये, नगर आयुक्त ने बताया कि कम्पनी द्वारा कार्य प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियो को निर्देश दिये कि एजेन्सी द्वारा स्ट्रीट लाईटें ठीक करने का कार्य किया जा रहा है उसकी प्रतिदिन मानिटरिंग भी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

शिविर में काठगोदाम क्षेत्र के लोगों द्वारा शिकायत की गई कि काठगोदाम -हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से वाहनों के पार्क करने से कोई बडी दुर्घटना हो सकती है। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट, परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जाए इस प्रकार के वाहनों की चालानी कार्यवाही के साथ ही अवैध रूप से पार्क वाहनों के परमिट निरस्त किए जाएं ।

शिविर में कालटैक्स के निवासियों ने बताया कि हाईडिल गेट से कालटैक्स तक स्पीड ब्रेकर नही होने से 1 वर्ष में 15 से 20 दुर्घटनायें हो चुकी है। उन्होंने सडक पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि से कहा मार्ग का सर्वे कर जहां स्पीड ब्रेकर लगाने की आवश्यता है वहां स्पीड ब्रेकर लगाये जांए ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

शिविर में निर्वतमान मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने बताया कि काठगोदाम शीशमहल खनन गेट पर खनन सीजन के दौरान खनन वाहन सडकों पर प्रात‘ 6 बजे से 2 बजे तक खडे रहते है जिससे जाम के साथ ही दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है उन्होंने खनन वाहनों को गेट के अन्दर पार्किग करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि खनन वाहन गेट अन्दर होें इसके लिए वन विभाग के साथ स्थल निरीक्षण कर योजना बनाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

प्रेमा देवी, राजकुमार ने बताया कि कोरोनकाल के दौरान बच्चों के अभिभावक की मृत्यु हो गई है इन बच्चों को वात्सल्य योजना का लाभ नही मिला है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित जिला प्रोवेशन अधिकारी को बच्चों के फार्म भरने के निर्देश दिये। शिविर मे पूर्व पार्षद सीएम पाण्डे ने बताया कि वार्ड नम्बर-3 कर्नल वार्ड के संजय कालोनी में लोगो के घरों मे पानी नही आ रहा है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित जलसंस्थान के अधिकारियों को आज ही पानी सुचारू करने के निर्देश दिये उन्होंने कहा पानी सुचारू नही होने पर उन्हें सूचित भी करें।

शिविर में बैंणीसेना की महिलाओं ने बताया कि नगर निगम के कचरा वाहन घरों से कचरा उठाने जाते है तो प्रत्येक घर मे नही रूकते है और चलते रहते है जिन लोगों के घर दो मंजिल में है नीचे आते ही कचरा वाहन चला जाता है। जिलाधिकारी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज काण्डपाल को एजेन्सी के साथ ही सफाई कर्मचारियों और बैणी सेना के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिये और कहा कि बैनी सेना की महिलाओं की समस्याओं को नगर निगम के अधिकारी गंभीरता से लेकर समाधान करवाएं, इस प्रकार की पुर्नरावृत्ति दोबारा ना हो साथ ही नियमित मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड


शिविर में वार्ड 5 व 6 के लोगों द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में बन्दरों का आतंक है लोगों कहा गया कि बन्दरों के द्वारा उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों से बन्दर पकडने वाली प्रशिक्षित टीम को बुलाकर अभियान चलाने और भविष्य में नगर निगम में प्रशिक्षण देकर एक टीम तैयार करने के निर्देश दिए ताकि बार बार बाहर के राज्यों से टीम न बुलानी पड़े और शासकीय धन का दुरुपयोग न है।

जनसंवाद कार्यक्रम में नगर निगम, राजस्व, चिकित्सा, उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, जल संस्थान, विद्युत,उरेडा तथा पूर्ति विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही लोगों के फार्म एवं रजिस्ट्रेशन भी कराये गये। जनसंवाद शिविर में सांसद अजय भटट ने कहा कि इस प्रकार के शिविर निराकरण के लिए निरंतर लगाये जायेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ लोगों को मिल सके।


शिविर में सांसद अजय भटट, विधायक बंशीधर भगत,निवर्तमान मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,पार्षद विपिन जोशी, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एबी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम नैनीताल डीएम नैनीताल वंदना देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड हल्द्वानी - काठगोदाम जनसंवाद शिविर में DM वंदना ने सुनी जनसमस्याएं

Related Stories

देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालती नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

  • कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालती नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा

  • उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,641)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,526)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,323)
  • नैनीताल (6,568)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,214)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड