Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: जमीन खरीद में धोखाधड़ी से बचाव के लिए मंडलायुक्त की आम जनता से अपील
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: जमीन खरीद में धोखाधड़ी से बचाव के लिए मंडलायुक्त की आम जनता से अपील

Mohan Chandra Joshi November 29, 2025
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News- जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, टीसी दिलवाने जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही।
हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया।
’ जनसुनवाई मेें वर्ष 2014 के 7 बीघा भूमि विवाद के लम्बित प्रकरण में सितारगंज, नानकमत्ता निवासी रोशनी जन्तवाल के भूमि का किया समाधान।
रोशनी जन्तवाल निवासी सितारगंज नानकमत्ता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में 7 बीघा भूमि 27 लाख में आलम सिंह ने खरीदी थी। लगभग 11 वर्ष पश्चात आलम सिंह द्वारा रोशनी जन्तवाल को परेशान करते हुए पंजीकृत भूमि पर काबिज होने हेतु परेशान किया गया। जिस कारण रोशनी जन्तवाल को पता चला कि उनके साथ लैण्ड फ्रॉड किया गया है क्योंकि मौके पर जो भूमि दिखाई व कब्जा दिलाई गई थी, उसके विपरीत अन्य खाते की रजिस्ट्री आलम सिंह द्वारा की गई थी।
विगत जनसुनवाई में रोशनी जन्तवाल की शिकायत पर आयुक्त ने दोनों पक्षों को तलब करने के निर्देश दिये थे। जिस पर रोशनी जन्तवाल ने बताया कि विक्रेता ने स्वतः ही उक्त भूमि की रजिस्ट्री कर दी, रोशनी जन्तवाल ने भूमि प्रकरण के समाधान होने पर आयुक्त का आभार व्यक्त किया।
छाया नेगी और जीवंती नेगी ने शिकायत की कि हिम्मतपुर तल्ला में प्रॉपर्टी डीलर भूपाल सिंह से भूमि खरीदी थी। लेकिन उन्हें वास्तविक भूमि पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। जिस पर मंडलायुक्त ने किसान प्रॉपर्टी डीलर तथा फरियादी तीनों पक्षों को सुनने के पश्चात पटवारी को निर्देश दिए कि भूमि की पैमाईश करते हुए फरियादियों को उनकी वास्तविक भूमि दिलाने के निर्देश संबंधित क्षेत्र के पटवारी को दिए।
अनुराधा तथा 4 अन्य व्यक्तियों ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके द्वारा ख़परार में वर्ष 2005 में बिल्डर गणेश सिंह राणा से भूमि खरीदी गई थी, परन्तु एग्रीमेंट के अनुसार पेयजल, सड़क, बिजली आदि की सुविधा नहीं दी गई है और कुछ व्यक्तियों को अभी तक अपनी वास्तविक भूमि का भी पता नहीं है, जिस पर मंडलायुक्त ने दोनों पक्षों फरियादियों तथा बिल्डर की बात सुनने के पश्चात पटवारी को निर्देश दिए कि रोड पेयजल, लाइन, विद्युत पोल की वास्तविक स्थिति का दोनों पक्षों के साथ तत्काल निरीक्षण करें तथा भूमि की पैमाईश करते हुए सभी को उनके वास्तविक प्लॉट्स पर कब्ज़ा दिलाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एग्रीमेंट का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
इसके साथ ही जनसुनवाई में महेन्द्र सिंह निवासी पूर्वी खेडा ने बताया कि जमीन धोखाधड़ी कर उनकी धनराशि हडप ली,जितेन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी नकद धनराशि हडप ली, ठाकुर चन्द्र ने भूमि प्रकरण की समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया,छाया नेगी निवासी हल्द्वानी ने भूखण्डों का सत्यापन एवं भौतिक कब्जा दिलाने का अनुरोध किया। अधिकांश मामलों में आयुक्त द्वारा त्वरित समाधान किया गया और शेष मामलों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जमीन खरीद में धोखाधड़ी से बचने हेतु कमिश्नर दीपक रावत की जनता से अपील

 कमिश्नर दीपक रावत ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भूमि खरीद-फरोख्त से संबंधित धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़े की शिकायतें बढ़ रही हैं। उन्होंने  नागरिको से जमीन खरीदते समय सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार के लैंड फ्रोड का शिकार होने से स्वयं को सुरक्षित रखने की अपील की। 
 मंडलायुक्त ने जमीन खरीद में धोखाधड़ी से बचने के लिए जनता से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले जमीन से जुड़े सभी दस्तावेजों की तस्दीक (टमतपपिबंजपवद) कराना अत्यंत आवश्यक है। जमीन खरीदने से पूर्व खरीदार निम्न बिंदुओं की अनिवार्य रूप से जांच अवश्य कर लें।*
  1. भूमि का रिकॉर्ड राजस्व विभाग/भूलेख पोर्टल पर मिलान करें।
  2. खतौनी, खसरा, नक्शा, और स्वामित्व से जुड़े सभी अभिलेख आधिकारिक स्रोत से सत्यापित कराएं।
  3. विक्रेता की पहचान तथा उसकी स्वामित्व स्थिति की पुष्टि करें।
  4. भूमि पर किसी प्रकार का विवाद, न्यायालयीय रोक, ऋण, बंधक या कब्जा न होकृयह सुनिश्चित करें।
  5. दलालों पर निर्भर न रहें; मौलिक दस्तावेज स्वयं देखें।
  6. रजिस्ट्री से पूर्व भूमि की पैमाइश कराकर मौके का निरीक्षण अवश्य करें।
    उन्होंने कहा कि किसी भी संदेह की स्थिति में व्यक्ति संबंधित तहसील, राजस्व विभाग या पुलिस प्रशासन से तुरंत संपर्क करें तथा धोखाधड़ी की आशंका होने पर शिकायत दर्ज करवाएं।
    कमिश्नर ने नागरिकों से अपील की है कि भूमि खरीद में जल्दबाज़ी न करें और संपूर्ण दस्तावेजी सत्यापन के बाद ही लेनदेन करें, ताकि स्वयं को आर्थिक नुकसान एवं कानूनी जटिलताओं से बचा सकें।
यह भी पढ़ें 👉  गंगा में डूबे तीन लापता लोगों के शव बरामद, पशुलोक बैराज पर SDRF के सघन सर्च अभियान को बड़ी सफलता
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haldwani News- Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करते उत्तराखंड पुलिस के एडीजी प्रशासन ए.पी. अंशुमान। उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित राज्यपाल गुरमीत सिंह। पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
सीएम धामी श्रमिक कल्याण योजनाओं की राशि हस्तांतरित करते हुए। उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने DBT से जारी किए 11 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने DBT से जारी किए 11 करोड़ रुपये

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
देहरादून में बादलों से घिरा आसमान, प्रदेश में बारिश की संभावना। Uttrakhand Weather Update: वीकेंड पर मौसम की करवट, बारिश-आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttrakhand Weather Update: वीकेंड पर मौसम की करवट, बारिश-आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
RTE प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते अधिकारी। हल्द्वानी: RTE एडमिशन में फर्जीवाड़े पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए कड़े जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: RTE एडमिशन में फर्जीवाड़े पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए कड़े जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
नैनीताल जिले में फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना से संबंधित डीएम ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। नैनीताल जिले में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ललित मोहन रयाल ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल जिले में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ललित मोहन रयाल ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करते उत्तराखंड पुलिस के एडीजी प्रशासन ए.पी. अंशुमान। उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार

  • पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित राज्यपाल गुरमीत सिंह। पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह

  • सीएम धामी श्रमिक कल्याण योजनाओं की राशि हस्तांतरित करते हुए। उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने DBT से जारी किए 11 करोड़ रुपये
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने DBT से जारी किए 11 करोड़ रुपये

  • देहरादून में बादलों से घिरा आसमान, प्रदेश में बारिश की संभावना। Uttrakhand Weather Update: वीकेंड पर मौसम की करवट, बारिश-आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttrakhand Weather Update: वीकेंड पर मौसम की करवट, बारिश-आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट

  • RTE प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते अधिकारी। हल्द्वानी: RTE एडमिशन में फर्जीवाड़े पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए कड़े जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: RTE एडमिशन में फर्जीवाड़े पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए कड़े जांच के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (442)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,490)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,400)
  • खेल (355)
  • चंपावत (951)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (633)
  • देहरादून (10,729)
  • नैनीताल (6,314)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,032)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,124)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,344)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने DBT से जारी किए 11 करोड़ रुपये उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने DBT से जारी किए 11 करोड़ रुपये Uttrakhand Weather Update: वीकेंड पर मौसम की करवट, बारिश-आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट Uttrakhand Weather Update: वीकेंड पर मौसम की करवट, बारिश-आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट हल्द्वानी: RTE एडमिशन में फर्जीवाड़े पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए कड़े जांच के निर्देश हल्द्वानी: RTE एडमिशन में फर्जीवाड़े पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए कड़े जांच के निर्देश