Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कांवड़ यात्रा को लेकर एसओपी भेजें जिलेः स्वरूप
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कांवड़ यात्रा को लेकर एसओपी भेजें जिलेः स्वरूप

Mohan Chandra Joshi June 22, 2024
ख़बर शेयर करें -

मानसून में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत यूएसडीएमए में बैठक का आयोजन

देहरादून। आगामी मानसून सीजन तथा कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में विभिन्न जनपदों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
शनिवार को आईटी पार्क स्थित यूएसडीएमए के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित वर्चुअल बैठक में आनंद स्वरूप ने मानसून सीजन और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए सभी जनपदों से उनके स्तर पर की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने हरिद्वार जिले से जल्द कार्ययोजना तथा एसओपी यूएसडीएमए तथा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ साझा करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सबसे बड़ी चुनौती भीड़ प्रबंधन की रहती है, इसलिए जरूरी है कि कांवड़ यात्रा मार्ग वाले सभी जिले अपनी पुख्ता तैयारी अभी से कर लें।
बैठक में अपर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) श्री राजकुमार नेगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान घाटों पर कांवड़ियों तथा आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसमें आपदा मित्रों को भी सुरक्षा व्यवस्था हेतु घाटों में तैनात किया जा सकता है। उन्होंने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए नदी किनारे कैंपिंग साइटों की भी सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट करने के निर्देश संबंधित जनपदों के अधिकारियों को दिए।
संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी ने कहा कि जल्द ही सभी जिलों को मानसून की तैयारियों को जांचने और परखने के लिए एक चेक लिस्ट भेजी जाएगी। इस प्रारूप तैयार हो गया है। इससे यह पता लगाने में आसानी होगी कि कौन-कौन से कार्य पूर्ण हो गए हैं और कौन से शेष हैं। बैठक में अधिशासी निदेशक डॉ. पीयूष रौतेला, एसईओसी के प्रभारी राहुल जुगरान, यूएसडीएमए के विशेषज्ञ मनीष भगत, डॉ. वेदिका पंत, रोहित कुमार, डॉ. पूजा राणा, जेसिका टेरोन, तंद्रीला सरकार, हेमंत बिष्ट तथा एसईओसी में तैनात विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।

जेसीबी में लगाएं जीपीएसः स्वरूप
देहरादून। जनपदों से जुड़े अधिकारियों ने मानसून को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा जेसीबी की तैनाती के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) श्री आनंद स्वरूप ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में मौजूद जेसीबी में जीपीएस लगाया जाए, जिससे यह पता लगाने में आसानी हो कि जेसीबी की मौजूदा लोकेशन कहां पर है और बरसात के दौरान भूस्खलन होने पर नजदीकी स्थल से उसे तुरंत मौके पर भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हाल ही में आपदा के दौरान किसकी क्या भूमिका है, इसे लेकर एसओपी जारी की है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के साथ इन्हें साझा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं के लिए CM धामी की बड़ी पहल, केंद्र के समक्ष रखीं अहम मांगें

गर्भवती महिलाओं का डाटाबेस बनेगा
देहरादून। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सभी जनपद पंचायत, ब्लॉक, तहसील स्तर पर गर्भवती महिलाओं का डाटाबेस तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विगत दिनों सचिवालय में मानसून को लेकर आयोजित बैठक में निर्देश दिए थे कि सभी जनपद मानसून के दृष्टिगत एक डेटाबेस बनाएं ताकि आपदा के समय संपर्क कट जाने पर उन्हें अस्पतालों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

जनपदों को बताएंगे, कैसे लेते हैं मदद
देहरादून। आपदा के समय सैन्य बलों की सहायता कैसे ली जाती है तथा कैसे वायुसेना से हवाई निकासी हेतु मदद के लिए अनुरोध किया जाता है, इसे लेकर जल्द जनपदों के साथ प्रशिक्षण बैठक आयोजित की जाएगी। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) राजकुमार नेगी इस संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों को जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर कांवड़ यात्रा को लेकर एसओपी भेजें जिलेः स्वरूप देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: 20 से 26 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ रंग और शुभ अंक। Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक

Mohan Chandra Joshi July 20, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 20 जुलाई को कई जिलों में स्कूल बंद। Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी में टापू पर फंसे 7 लोगों का SDRF द्वारा रेस्क्यू अभियान। Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
ध्वनि प्रदूषण अभियान के तहत धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाती नैनीताल पुलिस Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद के आदेश Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • नैनीताल
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
देहरादून में रेड अलर्ट के बीच 20 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने संबंधी जिला प्रशासन का आदेश। Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: 20 से 26 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ रंग और शुभ अंक। Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक

  • उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 20 जुलाई को कई जिलों में स्कूल बंद। Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद

  • देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी में टापू पर फंसे 7 लोगों का SDRF द्वारा रेस्क्यू अभियान। Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया

  • ध्वनि प्रदूषण अभियान के तहत धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाती नैनीताल पुलिस Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई

  • ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद के आदेश Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • नैनीताल
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (452)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,836)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,442)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (676)
  • देहरादून (10,896)
  • नैनीताल (6,398)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (962)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,087)
  • यात्रा (406)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (711)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (617)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,360)
  • हरिद्वार (901)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी