Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: सीएम की प्रेरणा से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: सीएम की प्रेरणा से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

Mohan Chandra Joshi May 28, 2025
ख़बर शेयर करें -

डीएम के निर्देश, पर्याप्त संख्या में मैन, मशीनरी के साथ ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में लाएं तेजी।

सीएम की परिकल्पना से शहर में यातायात प्रबंधन के साथ; नई स्लिप रोड, रांउड अबाउट व फ्लाईओवर निर्मित करते डीएम सविन बंसल

चौक चौराहें को  पारंपरिक शैली में डीएम कर रहे निर्मित, विकसित, विस्तारित।

यातायात प्रबंधन के लिए 11 चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का काम युद्धस्तर पर

डीएम के निश्चय अनुरूप 05 वर्ष में प्रथम बार, प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 100 सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट।

स्मार्ट सिटी अंतर्गत 66 बस स्टॉप पर लगी 66×5 हाईटेक डिजीटल डिवाइस में से यदि एक भी डाउन; समझो HP कम्पनी का पेमेंट भी गॉन

देहरादून। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्याे को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण किए जाए।

मा0 सीएम की परिकल्पना से डीएम सविन शहर में यातायात प्रबंधन के साथ; नई स्लिप रोड, रांउड अबाउट व फ्लाईओवर के साथ ही चौक चौराहें को  पारंपरिक शैली में निर्मित, विकसित, विस्तारित कर रहे हैं। यातायात प्रबंधन के लिए 11 चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का काम युद्धस्तर पर गतिमान है। डीएम के निश्चय अनुरूप 05 वर्ष में प्रथम बार, प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 100 सीसीटीवी कैमरों को जनसुरक्षा के दृष्टिगत स्मार्ट कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट कर दिए गए हैं। वहीं स्मार्ट सिटी अंतर्गत  66 बस स्टॉप पर लगी 66ग्5 हाईटेक डिजीटल डिवाइस सक्रिय किया गया हैं डीएम ने एचपी के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि एक भी डिवाईस डाउन हुआ तो कार्यों का भुगतान नही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात

देहरादून में बन रही उत्तराखंड की पहली इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्याे की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ग्रीन बिल्डिंग एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। कार्यदायी संस्था जनमानस की अपेक्षाओं के अनुरूप तय समय में इसका निर्माण पूर्ण करना सुनिश्चित करें। डीएम ने कार्यदायी संस्था को साइट पर पर्याप्त संख्या में मैन, मशीनरी और मटेरियल के साथ निर्माण कार्यों में तेजी लाने और कंक्रीट प्लांट की परमिशन के लिए तत्काल सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्थानीय लोक संस्कृति एवं पारंपरिक शैली में निर्माणाधीन दिलाराम चौक, कुठाल गेट, घंटाघर, साईं मंदिर चौक चौराहों पर मानसून से पहले सिविल वर्क पूरे किए जाए। शहर में यातायात प्रबंधन के लिए महाराणा प्रताप, आईटी पार्क, नालापानी, मोथरोवाला, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, प्रेम नगर, सुद्वौवाला, धूलकोट तिराहा, रांगडवाला तिराहा, सेलाकुई बाजार तिराहा एवं डाक पत्थर सहित सभी 11 चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें।

जिलाधिकारी ने आईएसबीटी में ड्रेनेज सिस्टम के तहत आरसीसी पाइप इंस्टॉलेशन, चौंबर निर्माण कार्याे को 05 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। आईएसबीटी में चन्द्रबनी साइट वाले ड्रेनेज क्लीनिंग के लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम को तत्काल स्थलीय निरीक्षण करने और मानसून से पहले ड्रेनेज की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रिंस चौक पर अवशेष सीवर मेनहोल निर्माण एवं कनेक्टिविटी ना होने के कारण ओवरफ्लो की स्थिति के निस्तारण हेतु विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समस्या के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लि0 के अन्तर्गत संचालित समस्त कैमरों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा भी की। डीएम के निश्चय अनुरूप 05 वर्ष में प्रथम बार, प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 150 सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट किए जा चुके है। जिलाधिकारी ने कहा कि दून इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़े लाइव कैमरा केबल एवं बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाले जिम्मेदार विभाग को चिन्हित किया जाए। बोर्ड बैठक में इसको रखें। ताकि जिम्मेदार विभाग से नुकसान की भरपाई की जाए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को सख्त लहजे में हिदायत दी कि निर्माण कार्याे की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यदायी संस्था ने जो कार्य पूर्ण कर लिए है, उनका सर्टिफिकेट भी दें कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण किए गए है।  

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसीईओ तीर्थ पाल सिंह, फाइनेंस एवं वित्त नियंत्रक मनोज कुमार पांडेय, एजीएम कृष्ण पल्लव चमोला, एजीएम फाइनेंस संध्या बिजलवाण, एजीएम आईटी मनवीर जोशी, पीआईयू प्रवीण कुश, ईई सीपीडब्लूडी संजय डंडरियाल, एई डीएससीएल आशीष मिश्रा, बीएसएनएल राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News डीएम सविन बंसल देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

गोवा में IFFI-2026 के दौरान उत्तराखंड पवेलियन का अवलोकन करते केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव चंचल कुमार। IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 155.96 करोड़ के विकास कार्यों और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
हरिद्वार के चंडी घाट पर मां सावित्री देवी की अर्थी को कंधा देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हरिद्वार

Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
ऊधमसिंह नगर में महिला अपराध के मामलों में पुलिस की कार्रवाई Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
उत्तराखंड में साफ मौसम के बीच धूप में चमकती हिमालय की पर्वत चोटियां Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गोवा में IFFI-2026 के दौरान उत्तराखंड पवेलियन का अवलोकन करते केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव चंचल कुमार। IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
    • उत्तराखंड
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय

    IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 155.96 करोड़ के विकास कार्यों और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

  • हरिद्वार के चंडी घाट पर मां सावित्री देवी की अर्थी को कंधा देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी
    • हरिद्वार

    Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे

  • ऊधमसिंह नगर में महिला अपराध के मामलों में पुलिस की कार्रवाई Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,201)
  • उधमसिंह नगर (1,372)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,025)
  • चमोली (474)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (786)
  • देहरादून (11,564)
  • नैनीताल (6,705)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (328)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (40)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,259)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,188)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (671)
  • संस्कृति (243)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (968)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज